नईदिल्ली (ए)। एक ही मां के गर्भ से एक साथ दो, तीन या चार बच्चों के जन्म की बात थोड़ी आम है लेकिन कैसा हो अगर हम आपको बताएं कि एक औरत ने एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया है।
मोरक्को में रहने वाली 25 साल की हलीमा सिसे ने नौ बच्चों को मोरक्को में जन्म देकर डॉक्टरों को हैरान कर दिया। जब हलीमा का माली में अल्ट्रासाउंड हुआ था, तब उसमें सिर्फ 7 बच्चों के जन्म की जानकारी मिली थी जबकि डिलीवरी के समय 9 बच्चों का जन्म हुआ है। इस खबर से से हर कोई हैरान है. वहीं मार्च में हलीमा को डॉक्टरों ने विशेषज्ञ देखभाल बताई थी जिसके चलते वो मोरक्को आ गई और वहां पर उसकी डिलीवरी हुई है। वैसे तो महिलाओं की प्रेगनेंसी से लेकर उनकी डिलीवरी तक का समय बेहद खास माना गया है। महिला प्रेग्नेंट है और वो कितने बच्चों को जन्म देगी इसका पता अल्ट्रासाउंड मशीन से चलता है और डॉक्टर भी इस पर काफी भरोसा करते हैं लेकिन हलीमा के मामले में अल्ट्रासाउंड मशीन सही अनुमान नहीं दे पाई।
7 की जगह 9 बच्चों का हुआ जन्म:- माली में किए गए अल्ट्रासाउंड के मुताबिक सात बच्चों का जन्म होना था जबकि डिलीवरी के समय नौ बच्चों का जन्म हुआ. ये सारे बच्चे ऑपरेशन से हुए हैं. ये डॉक्टरों के मुताबिक काफी दुर्लभ संयोग है, जिसमें कुछ बच्चों का पता आखिरी समय तक नहीं चल पाता है।स्वास्थ्य मंत्री फांटा सिबी का बयान:- माली के स्वास्थ्य मंत्री फांटा सिबी ने अपने बयान में बताया कि हलीमा ने नवजात बच्चों में पांच लड़कियों और चार लड़कों को जन्म दिया है और मां समेत सब बच्चे स्वस्थ हैं।
कई बार ऐसे अनोखे मामले देखने को मिलते हैं। हाल में ब्रिटेन की एक 21 साल की महिला ने जब बच्चे को जन्म दिया तो उसका साइज देख अचंभित रह गई। ना सिर्फ महिला बल्कि डिलीवरी करवाने वाले डॉक्टर्स भी हैरान थे। दरअसल, सभी को लग रहा था कि महिला के गर्भ में जुड़वा बच्चे हैं लेकिन असल में एक ही मोटा-ताजा बच्चा देख सबके होश उड़ गए।
पैदा हुआ 5 किलो 800 ग्राम का बच्चा:- प्रेग्नेंसी का ये मामला ब्रिटेन के ऑक्सफोर्डशायर से सामने आया है। यहां रहने वाली 21 साल की एम्बर कंबरलैंडअपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी एक्साइटेड थीं। उनका पेट जिस तरह फूला था, उसे देखकर सभी को लगता था कि एम्बर के पेट में जुड़वा बच्चा है। लेकिन जब बच्चे का जन्म हुआ तो सभी गलत साबित हो गए। एम्बर की डिलीवरी के बाद सभी हैरान हो गए। बच्चे का वजन पांच किलो 800 ग्राम था. इसे यूके की दूसरी सबसे भारी बच्ची का खिताब मिला है। बच्ची का साइज देख सभी हैरत में पड़ गए। इससे पहले यूके की ही एक महिला ने 2012 में सबसे वजनदार बच्चे को जन्म दिया था। उसका वजन साढ़े 6 किलो था।















