BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने डिजिटल क्रॉप सर्वे का मौके पर जाकर किया निरीक्षण

दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने तहसील दुर्ग के ग्राम कोड़ियां, भानपुरी, कुथरेल में हो रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व अधिकरियों को सर्वेयरों की संख्या बढ़ाने और प्रतिदिन सर्वेयरों को लक्ष्य निर्धारित कर सर्वे की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।

साथ ही कलेक्टर श्री सिंह शौर्य युवा संगठन व गायत्री प्रज्ञा पीठ कोड़िया एवं कर्मवीर युवा संगठन कातरो द्वारा आयोजित मेगा रक्तदान शिविर में सम्मिलित हुए जिसमें लगभग 171 रक्तदाताओं द्वारा रक्त दान किया गया हैं।

भ्रमण के दौरान तहसीलदार दुर्ग प्रफुल्ल कुमार गुप्ता, अतिरिक्त तहसीलदार क्षमा यदु, हुलेश्वर खूंटे, राजस्व निरीक्षक शेष नारायण दुबे सहित पटवारी और सर्वेयर उपस्थित थे।

मेजर ध्यानचंद की स्मृति में फिट इंडिया छ.ग. राज्य स्तरीय सायकल रैली का आयोजन संपन्न: जिला प्रशासन एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 से 31 अगस्त 2025 तक हॉकी के जादुगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में फिट इंडिया छ.ग. राज्य स्तरीय सायकल रैली 31 अगस्त 2025 की प्रातः 8:30 बजे की गई।

सायकल रैली को प्रगति भवन सिविक सेंटर, जयंती स्टेडियम भिलाई के मुख्य गेट पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय बघेल सांसद सदस्य लोकसभा क्षेत्र दुर्ग, अतिथि ललित चन्द्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण, अलका बाघमार दुर्ग महापौर, राकेश पाण्डेय अध्यक्ष खादी एवं ग्रामोद्योग, सत्यनारायण राठौर आयुक्त दुर्ग संभाग दुर्ग, अभिजीत सिंह कलेक्टर दुर्ग, विरेन्द्र सिंह अपर कलेक्टर जिला दुर्ग, राजीव पांडेय आयुक्त नगर निगम भिलाई, राजेन्द्र प्रसाद ओलम्पियन बॉक्सिंग खिलाडी, नीलकंठ वर्मा आरआई. पुलिस लाईन दुर्ग उपस्थित थे। मेजर ध्यानचंद हॉकी के जादुगर की छायाचित्र पर अतिथियों के द्वारा माल्यापन एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।

Related Posts