BREAKING

Uncategorised

छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में बारिश की संभावना, जाने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

भिलाई। उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। एक निम्न दबाव की रेखा इस चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से उत्तर पूर्वी भारत तक दक्षिणी उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल होते हुए जा रही है। पूर्वी असम में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। एक निम्न दबाव की रेखा मध्य महाराष्ट्र से होकर दक्षिण केरल तक आंतरिक कर्नाटका होते हुए जा रही है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, देश के अधिकांश हिस्सों में प्री मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं। असम, मेघालय, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों तथा विदर्भ के 1-2 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर वर्षा हुई है। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश के कई हिस्सों, झारखंड के पूर्वी हिस्सों, पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। राजस्थान में कई स्थानों पर हल्की बारिश के साथ धूल भरी आंधी देखी गई जबकि पंजाब और हरियाणा के 1-2 जिलों में हल्की बारिश के साथ हल्की आंधी देखी गई है। छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और सौराष्ट्र और कच्छ में हल्की बारिश हुई। मध्य प्रदेश, विदर्भ, दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश और उत्तर पूर्व भारत में तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिर गया। सौराष्ट्र कच्छ, राजस्थान, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट देखी गई।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर और पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिण और पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तर-पूर्व भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर तेज वर्षा हो सकती है।हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, रायलसीमा और तमिलनाडु में हल्की बारिश होने की संभावना है।

साभार: skymetweather.com 

Related Posts