BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

आईजी अमरेश मिश्रा ने जिला बलौदाबाजार का भ्रमण एवं निरीक्षण कर नवीन विवेचक कक्ष का किया लोकार्पण

बलौदा बाजार। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा दिनांक 27.08.2025 को एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत बलौदाबाजार पहुंचे। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय सभाकक्ष में जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों थाना एवं चौकी प्रभारियों की बैठक ली गई। बैठक में 07 राजपत्रित अधिकारी, 14 थाना एवं चौकी प्रभारी सहित 30 की संख्या में पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता द्वारा पीपीटी के माध्यम से जिले से संबंधित जानकारी बैठक में प्रस्तुत किया गया। आईजी अमरेश मिश्रा द्वारा गणेश चतुर्थी पर्व की तैयारियों एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में दिशा निर्देश दिया गया। कानून व्यवस्था को लेकर उचित आकलन तथा त्वरित निराकरण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को लगातार संवेदनशील व सतर्क बने रहने हेतु निर्देश दिए गए।

राजपत्रित अधिकारियों के लिए विजिबल पुलिसिंग और आपराधिक गतिविधियों को नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही पुलिस विरुद्ध शिकायतों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जिले की गंभीर एवं चर्चित मामलों की समीक्षा की गई तथा इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

उन्होंने पुलिस बल को अनुशासित व्यवहार करने हेतु हिदायत देते हुए समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को यातायात के समस्त नियमों का पालन करते हुए अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान जिलाबदर के आरोपियों, बदमाशों पर की गई कार्यवाही के लिए पुलिस महानिरीक्षक द्वारा संतोष जताते हुए प्रशंसा की गई। आगे उन्होंने विभिन्न ग्रामों में अवैध शराब बिक्री के स्पॉट को चिन्हांकित कर कड़ी कार्रवाई करें।

इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक रायपुर क्षेत्र रायपुर ने उपस्थित समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया की छोटी से छोटी घटना पर विशेष ध्यान देना है तथा उनकी प्राथमिकता के आधार पर छानबीन करना है, किसी भी रिपोर्ट पर त्वरित कार्रवाई करें। कोई छोटी सी घटना पर त्वरित कार्यवाही नहीं होने से वह विकराल रूप धारण कर लेती है, इसलिए अपने निर्णय की समीक्षा करें तथा बेहतर कार्य करें।

उन्होंने कहा कि थाना एवं चौकी प्रभारी अपने स्वविवेक से छोटी घटनाओं को बड़ा रूप देने से रोकने हेतु सार्थक प्रयास करें, उनके द्वारा सार्वजनिक हिंसा की घटनाओं में त्वरित एवं न्यायसंगत कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया।

इसके साथ ही आईजी अमरेश मिश्रा द्वारा समस्त पुलिस स्टाफ को आपसी समन्वय स्थापित कर, साथ मिलकर कार्य करने हेतु प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि एक साथ मिलकर, एक टीम की तरह काम करने से कोई भी बड़े से बड़ा काम आसान होगा, इसलिए यथा स्थिति को समझते हुए एवं एक साथ मिलकर बेहतर कार्य करें।

अपने प्रवास के दौरान पुलिस महानिरीक्षक रायपुर, क्षेत्र रायपुर अमरेश मिश्रा द्वारा थाना सिटी कोतवाली परिसर में बने नवीन विवेचक कक्ष का लोकार्पण किया गया। थाना सिटी कोतवाली में नवीन विवेचक कक्ष निर्माण कार्य वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत हुआ था, जिसमें एक वर्ष में कार्य पूर्ण कर दिनांक 27.08.2025 को आधुनिक एवं सर्वसुविधा युक्त नवीन विवेचक कक्ष का लोकार्पण किया गया।

Related Posts