BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

असम की जनता ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को दिया संदेश, अपना राज्य सम्भाले : विक्की शर्मा

भिलाई। छत्तीसगढ़ शिवसेना के प्रदेश प्रवक्ता विक्की शर्मा ने असम चुनाव के नतीजों पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के द्वारा वहाँ किये गए चुनाव प्रचार पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की हाल ही में पांच राज्यों में सम्पन्न हुए चुनावों के नतीजे आज सभी के समक्ष है। छत्तीसगढ़ के लिए असम के विधानसभा चुनाव के परिणाम का यहां के कांग्रेस नेताओं के द्वारा बहुत बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, यह इसलिए की हमारे प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल को कांग्रेस हाईकमान ने असम चुनाव की कमान सौंपी थी। असम की विधानसभा चुनाव के नतीजे से छत्तीसगढ़ की राजनीति सीधे प्रभावित होती है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जिन्हें कांग्रेस हाईकमान ने असम की जिम्मेदारी दी थी, नतीजा यह रहा कि असम में न केवल कांग्रेस सरकार बनाने से बहुत दूर हो गई बल्कि उसे पिछली बार से भी कम सीटे मिली। बीजेपी को 126 सीट वाली विधानसभा में 77 सीट मिली, कांग्रेस को केवल 48 पर संतोष करना पड़ा। इस चुनाव में छत्तीसगढ़ की मीडिया ने भी कांग्रेस के नेताओं का खूब भरोसा किया था। छत्तीसगढ़ में खूब खबरें छपती थी किंतु मुंगेरीलाल के सपने देखने वाले कांग्रेसी नेता यह भूल गए थे कि वोटर असम का ही होगा। असम के जिस क्षेत्रों में कांग्रेस को नकार वो असम के उम्मीदवारो का क्षेत्र है जबकि कांग्रेस का इतिहास पूर्वोत्तर में बीजेपी से कहीं ज्यादा पुराना है। ऐसे में अपने ढांचे को बिना मजबूत किए छत्तीसगढ़ ढांचे पर चुनाव का सूट कैसे पहनाया जा सकता है। असम की जनता ने इस चुनाव के नतीजों से यह साफ संकेत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को दे दिया है कि आप अपना राज्य संभाले। हमारे लिए भाजपा पार्टी के सर्बानंद सोनोवाल ही बेहतर मुख्यमंत्री है। आप अपने राज्य की चिंता करे, आने वाले दिनों में नगर निगम भिलाई, रिसाली, भिलाई-चरोदा, बिरगांव आदि का चुनाव है, असम के नतीजों से सीख लेते हुए अभी से निकाय चुनाव की रणनीति बनाना शुरू करें दीजिये। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बेगानी शादी में दूल्हा बनने से बचे। दिल्ली चुनाव के बाद बंगाल से भी कांग्रेस का पूरी तरह सुफड़ा साफ कर दिए।

Related Posts