BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

मेरी सरकार छोटे उद्यमियों, किसानों और पशुपालकों पर कभी कोई आंच नहीं आने देगी : पीएम मोदी

पीएम 25 और 26 अगस्त को गुजरात दौरे पर हैं। वे शाम 5 बजे अहमदाबाद पहुंचे और नरोडा से निकोल तक करीब 3 किमी लंबा रोड शो किया। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों को अभिवादन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राज्यपाल देवव्रत आचार्य समेत कई नेता मौजूद रहे। उन्होंने ₹5477 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत की…

 

अहमदाबाद (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अहमदाबाद में कहा, ‘मेरे देश के छोटे उद्यमी हों, किसान हों, या पशुपालक हों, सभी के लिए, मैं आपसे बार-बार वादा करता हूं, आपका हित मोदी के लिए सर्वोपरि है।’ उन्होंने ट्रम्प के टैरिफ का जिक्र किए बिना कहा- “मेरी सरकार छोटे उद्यमियों, किसानों और पशुपालकों पर कभी कोई आंच नहीं आने देगी। चाहे कितना भी दबाव आए, हम झेलने की अपनी ताकत बढ़ाते रहेंगे।’ अमेरिका भारत पर 27 अगस्त से 50% टैरिफ लगा रहा है।

उन्होंने अपनी स्पीच में ऑपरेशन सिंदूर, कांग्रेस का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “दुनिया ने देखा है कि हमने पहलगाम का बदला कैसे लिया। 22 मिनट में सब कुछ साफ कर दिया। गुजरात सुदर्शनधारी और चरखाधारी दो मोहन की धरती है। सुदर्शनधारी ने भारत को सेना के पराक्रम-इच्छाशक्ति का प्रतीक बनाया। चरखाधारी ने आत्मनिर्भर बनाया है।”

पीएम 25 और 26 अगस्त को गुजरात दौरे पर हैं। वे शाम 5 बजे अहमदाबाद पहुंचे और नरोडा से निकोल तक करीब 3 किमी लंबा रोड शो किया। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों को अभिवादन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राज्यपाल देवव्रत आचार्य समेत कई नेता मौजूद रहे। उन्होंने ₹5477 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत की। साबरमती से कटोसन रोड ट्रेन और कार लोडेड ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

पीएम मोदी ने कहा- 11 वर्षों में 3000 किलोमीटर रेलवे ट्रैक बिछाए गए हैं। रेलवे का विद्युतीकरण किया गया है। रामापीर पहाड़ियों में 1500 गरीबों को पक्के घर मिलेंगे। पूज्य बापू को सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में साबरमती आश्रम का भी जीर्णोद्धार किया जा रहा है। हमारे दो महापुरुष। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बन गई है, मैं उस समय साबरमती आश्रम का जीर्णोद्धार करना चाहता था। लेकिन केंद्र सरकार अनुकूल नहीं थी और बापू भी अनुकूल नहीं थे। पूज्य बापू को सच्ची श्रद्धांजलि साबरमती आश्रम का जीर्णोद्धार है। इस जीर्णोद्धार के बाद, साबरमती आश्रम दुनिया की सबसे शांतिपूर्ण प्रेरणा भूमि बन जाएगा। जिसे कोई नहीं पूछता, उसे मोदी पूजता है।

पीएम मोदी ने कहा- कुछ महीने पहले अहमदाबाद में आयोजित कोल्डप्ले कॉन्सर्ट की दुनिया भर में चर्चा हुई थी। 1 लाख दर्शकों की क्षमता वाला अहमदाबाद का स्टेडियम आकर्षण का केंद्र है। यह दर्शाता है कि अहमदाबाद में बड़े कॉन्सर्ट आयोजित किए जा सकते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में कहा- पहले एक ही बात होती थी- मिलें बंद, मिलें बंद। उस समय कांग्रेस सत्ता में थी। आज गुजरात ने हर जगह विकास के झंडे गाड़ दिए हैं। नए उद्योगों की नींव रखी जा रही है। अच्छी कनेक्टिविटी हर किसी के लिए जरूरी है। चाहे वो उद्योग हो, कृषि हो, पर्यटन हो। गुजरात में कनेक्टिविटी बहुत बेहतर हुई है। एसपी रिंग रोड अब सिक्स लेन की बन रही है। सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाले इलाके में ट्रैफिक कम हो गया है। नए ओवरब्रिज और अंडरब्रिज से कनेक्टिविटी बेहतर हो गई है।। एक जमाने में लाल बसें चलती थीं। आज बीआरटीएस हैं, एसी इलेक्ट्रिक बसें हैं। मेट्रो ट्रेन का भी दायरा बढ़ा है।

पीएम मोदी ने कहा, आज दुनिया में हर कोई आर्थिक हितों के आधार पर राजनीति करने में व्यस्त है। अहमदाबाद की इस धरती से मैं अपने छोटे उद्यमियों, मेरे छोटे दुकानदार भाइयों और बहनों, मेरे किसान भाइयों और बहनों, मेरे पशुपालक भाइयों और बहनों से कहूंगा और यह मैं गांधी की धरती पर कह रहा हूं।

उन्होंने आगे कहा कि मेरे देश के छोटे उद्यमी हों, किसान हों, या पशुपालक हों, सभी के लिए मैं आपसे बार-बार वादा करता हूं। आपका हित मोदी के लिए सर्वोपरि है। मेरी सरकार छोटे उद्यमियों, किसानों और पशुपालकों पर कभी कोई आंच नहीं आने देगी। चाहे कितना भी दबाव आए, हम झेलने की अपनी ताकत बढ़ाते रहेंगे। आज आत्मनिर्भर भारत अभियान को गुजरात से बहुत ऊर्जा मिल रही है और इसके पीछे दो दशकों की कड़ी मेहनत है।

अहमदाबाद में PM मोदी ने कहा- वडोदरा में ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट बन रहे हैं। गुजरात इलेक्ट्रिक वाहनों का भी एक बड़ा हब बन रहा है। कल मैं हंसलपुर जाऊंगा, जहां इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरिंग का बड़ा काम हो रहा है। सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में भी गुजरात बड़ा नाम करने वाला है। दवाइयां, कपड़ा, फार्मा उत्पाद समेत देश का एक-तिहाई निर्यात गुजरात से हो रहा है।

पीएम मोदी ने कहा- गुजरात अब सेमी कंडक्टर सेक्टर में भी बड़ा नाम करने जा रहा है।महागुजरात आंदोलन के बाद गुजरात अलग हुआ और उसके बाद जब जिम्मेदारी गुजरात पर आई, तो गुजराती पीछे नहीं हटे। कुछ महीने पहले जब मैं दाहोद आया था, तो वहां के रेल कारखाने में गया था। मैंने देखा गुजरात में बने मेट्रो कोच अब दुनिया भर में जा रहे हैं। देश और दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां यहां आ रही हैं। दुनिया के 10 में से 9 हीरे मेरे गुजरात में बनते हैं। गुजरात अब सेमी कंडक्टर सेक्टर में भी बड़ा नाम करने जा रहा है।

पीएम मोदी ने संबोधन में कहा- हमारे गुजरात में बहुत से पशुपालक हैं। हमारे डेयरी सेक्टर को देखिए। जब ​​मैं फिजी के प्रधानमंत्री से मिला, तो उन्होंने हमारे डेयरी सेक्टर को बड़े आदरपूर्वक कहा कि मेरे देश में भी ऐसा होना चाहिए। गुजरात के पशुपालकों में बहनों का बहुत बड़ा योगदान है। अहमदाबाद की धरती से, मैं अपने छोटे दुकानदारों, किसानों और पशुपालकों से कह रहा हूं कि मोदी के लिए आपका हित सर्वोपरि है। मोदी सरकार कभी किसी का अहित नहीं होने देगी। आत्मनिर्भर भारत को गुजरात से बहुत बड़ी गति मिली है। आत्मनिर्भर भारत को गुजरात से ऊर्जा मिल रही है, इसके पीछे दो दशकों की कड़ी मेहनत है।

पीएम मोदी ने कहा- साबरमती आश्रम गवाह है कि उनके नाम पर सत्ता का सुख भोगने वाली पार्टी ने बापू की आत्मा को कुचला है। पिछले अनेक वर्षों से वो दिन-रात गांधी के नाम पर अपनी दुकान चलाते रहे। उनके मुंह से एक बार भी स्वच्छता या स्वदेशी शब्द नहीं निकला।

ये देश समझ नहीं सकता कि उनकी समझ को क्या हो गया है। 60-65 साल देश पर राज करने वाली कांग्रेस ने भारत को दूसरे देशों पर निर्भर इसलिए रखा। क्योंकि वो सरकार में बैठकर आयात में भी खेल खेलती थी। लेकिन आज भारत ने आत्मनिर्भरता को विकसित भारत के निर्माण का आधार बनाया है। हमारे किसानों, मछुआरों, पशुपालकों, उद्यमियों के बल पर भारत तेज विकास के पथ पर चल रहा है। आत्मनिर्भरता के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

Related Posts