BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

17 सौ किलो गांजा, 2 लाख से अधिक टैबलेस्ट्स सहित अन्य जप्त मादक पदार्थों की होगी नष्टीकरण, दुर्ग पुलिस ने शुरू की प्रक्रिया

दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर जिले के सभी थानों/चौकियों में जप्त मादक पदार्थों की नष्टीकरण जल्द की जाएगी। इसको लेकर दुर्ग पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के सभी थानों/ चौकियों के कुल 147 प्रकरण में 1713.432 किलो गांजा बरामद किया गया है जिसमें से 1620.49 किलो गांजा नष्टीकरण योग्य है जबकि 92.933 किलो गांजा सैंपल के लिए न्यायालय में है।

वहीं दो प्रकरणों में 16.6 किलो गांजा का पौधा जप्त किया गया है जिसमें से 8.162 किलो नष्टीकरण योग्य है जबकि 8.438 किलो गांजा सैंपल के लिए न्यायालय में है।

ब्राउन शुगर के कुल 39 प्रकरण में 320.74 ग्राम जप्त किया गया है, जिसमें से 214.398 ग्राम नष्टीकरण योग्य है जबकि 106.342 ग्राम सैम्पल के लिए न्यायालय में है।

हेरोइन के कुल 9 प्रकरण में कुल 376.25 ग्राम जप्त है जिसमें से 277.29 ग्राम नष्टीकरण योग्य है, जबकि 98.96 ग्राम सैम्पल के लिए न्यायालय में है।

वहीं नशीली दवाओं के कुल 42 प्रकरण में 201046 टैबलेट्स, 78903 कैप्सूल, 1244 सिरप और 1450 इंजेक्शन जप्त है जिसमें से 6240 टैबलेट्स, 2645 कैप्सूल, 32 सिरप और 50 इंजेक्शन सैंपल के लिए न्यायालय में है।

जल्द की दुर्ग पुलिस द्वारा इसका नष्टीकरण किया जाएगा। दिए गए निम्न आंकड़े 25 अगस्त तक की है, आने वाले समय में यह आंकड़ा और अधिक हो सकता है।

Related Posts