BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

18 प्लस वैक्सिनेशन पर आरक्षण, सरकार की छोटी सोच, सरकार पुनर्विचार कर फैसला वापस ले: सतीश पारख

भिलाई। प्रदेश सरकार द्वारा 18 वर्ष से ऊपर वालों को वैक्सिनेशन 01 मई से प्रारम्भ हुवा है इस पर सरकार ने पहले अंत्योदय फिर बी पी एल फिर ए पी एल फिर अन्य जो बचे उन्हें वैक्सिनेशन का निर्देश दिया है जो पूर्ण रूप से मानवीय मूल्यों का अपमान है ।इसके पूर्व जिस तरह 45 प्लस को वैक्सिनेशन हो रहा था उसी तरह 18 प्लस को भी होने देना चाहिए था ।इस तरह के फैसले लेकर सरकार ने अपनी छोटी सोच का परिचय दिया है।मॉनव मॉनव एक समान गुरु घांसीदास बाबा की इस सोच के दम पर सत्ता पर काबिज भूपेश सरकार ने यह साबित कर दिया है कि उनकी कथनी और करनी में कितना फर्क है ।मॉनव मॉनव एक समान की बात कहकर अब मॉनव मॉनव में ही उन्होंने भेद पैदा कर दिया है।या ये समझें कि सत्ता पर काबिज रहने उन्होंने ना सिर्फ मानवीय मूल्यों का अपितु घांसीदास बाबा के बताये मार्ग का भी अनुसरण ना कर उनका भी अपमान किया है।उक्त उद्गार जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के दुर्ग जिला ग्रामीण अध्यक्ष सतीश पारख ने विज्ञप्ति के माध्यम से व्यक्त किये।
उन्होंने भूपेश सरकार से आग्रह किया है कि आदरणीय बीमारी किसी की जाति या उनकी आर्थिक दशा देखकर नही आती अतः सरकार अपने फैसले पर पुर्नविचार कर अपना फैसला बदले तथा मॉनव मॉनव एक समान के घांसी दास बाबा के सिद्धान्त का सम्मान करें।

Related Posts