BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

सभी अर्ध सैनिक बालों के जवानों की सेवा और देशभक्ति अमूल्य है : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रोजेक्ट तेजस की शुरुआत रायपुर जिले में की गई। प्रोजेक्ट तेजस का अर्थ – सशस्त्र सुरक्षा बलों के बेहतर कार्य निष्पादन के लिए प्रौद्योगिकी सशक्तिकरण। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन और आईटीआई सड्डू के संयुक्त प्रयास से अर्धसैनिक बलों के जवानों को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण में AC, ऑटोमोबाइल, जनरेटर, पंखा आदि की मरम्मत और संचालन से जुड़ी स्किल्स सिखाई गईं। इस पहल से जवान तकनीकी रूप से सशक्त होकर अब और अधिक दक्षता के साथ देश की सुरक्षा में योगदान दे सकेंगे।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि आप सभी अर्ध सैनिक बल के जवानों की सेवा और देशभक्ति अमूल्य है। आज इस प्रोजेक्ट तेजस के माध्यम से सुरक्षा बलों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाया जा रहा है ताकि वे दूरस्थ क्षेत्रों में इसे जुड़े कार्यों को कुशलता से कर सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा प्रोजेक्ट पाई- पाई प्रोजेक्ट छांव , प्रोडक्ट दक्ष की शुरुआत की गई है।

इनसे सुरक्षा बल के जवान जुड़ सकते हैं। जिला प्रशासन सुरक्षा बलों का आग्रह पर आवश्यक व्यवस्था कर सकता है। कलेक्टर ने कहा कि यहां 21ट्रेड है मगर यहां कुछ एडवांस कोर्स है जिसे हमने तैयार किया है जो सीखना चाहिए उसे बताए हम व्यवस्था करेंगे। असिस्टेंट कमांडेंट श्री इकबाल अहमद ने कहा कि हमारे जवानों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया इससे वे अपने कार्य को अधिक दक्षता से कर पाएंगे।

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह तथा सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट इकबाल अहमद ने आईटीआई सड्डू कैंपस में ट्रेनिंग के पश्चात् जवानों को प्रमाण पत्र सौंपा।

इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी केदार पटेल, प्राचार्य मेजर नरेंद्र उपाध्याय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts