BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अवैध मादक पदार्थ से भरे बैग को ले जाने साधन का इंतजार करते आरोपी को मोहननगर पुलिस से धरदबोचा, 80 लीटर देशी शराब और 3 किलो गांजा जप्त

दुर्ग। मोहननगर थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुशवाहा ने बताया कि शुक्रवार दिनांक 30 अप्रैल को मोहन नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रेल्वे चालक परिचालक संयुक्त विश्राम गृह, दुर्ग के पास कोई अज्ञात व्यक्ति दुर्ग-पूरी ट्रेन से तीन बैग एवं दो थैला लेकर उतरा है जिसके अंदर अवैध मादक पदार्थ जैसा वस्तु है जो ले जाने के लिए साधन का इंतजार करते खड़ा है की जानकारी पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए रेड एवं वैधानिक कार्रवाई हेतु आवश्यक की सामग्री के साथ रवाना हुए। मुखबीर के बताए अनुसार तीन बैग एवं दो थैले के साथ एक व्यक्ति खड़ा मिला, जिससे पूछताछ करने पर बैग में घरेलू सामान होना तथा अपना नाम गोकुल कुमार पिता मैना कुमार उम्र 38 साल साकिन वार्ड क्रमांक 22 पुरानी शराब भट्टी के पास तितुरडीह, दुर्ग के पास का होना बताया। जिसकी विधिवत तलाशी ली गई। जिसके कब्जे से देशी शराब एवं मादक पदार्थ गांजा रखना पाया गया एवं किसी भी प्रकार का सामग्री रखने का कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके कब्जे से 3 किलो गांजा मादक पदार्थ कीमती ₹30000 एवं देशी मदिरा कुल 445 प्लास्टिक पाउच प्रत्येक पाउच में 180ml कीमत ₹22250 को कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का पाए जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 134/21 धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट एवं 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया जा कर आरोपी को जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव, सहायक उप निरीक्षक किरेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक उत्तम सोनी, आरक्षक ओमप्रकाश देशमुख, आरक्षक शकील खान, आरक्षक अरुण सिंह आरक्षक प्रदीप आदि की भूमिका सराहनीय रही।

Related Posts