BREAKING

Uncategorised

बरसात से पहले खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान उपार्जन निराकरण के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ विपणन संघ द्वारा  खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में  प्राप्त  उपार्जन धान के निराकरण  की कार्यवाही  की जा रही है।   उल्लेखनीय है कि  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बरसात के  पहले खरीफ वर्ष 2020-21 में उपार्जन धान के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।  खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में 92  लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन हुआ है।महाप्रबंधक (विपणन) से प्राप्त जानकारी के अनुसार उपार्जन धान के निराकरण हेतु नागरिक आपूर्ति निगम में जमा हेतु  23.95 लाख मीट्रिक टन चावल तथा  भारतीय खाद्य निगम में  जमा हेतु 24 लाख मीट्रिक टन  चावल का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इससे   कुल 71.21 लाख मीट्रिक टन  धान का निराकरण होगा,  जिसके विरूद्व 54.15 लाख मीट्रिक टन का निराकरण मिलरों के माध्यम से किया जा चुका है। मिलिंग की कार्यवाही सतत प्रक्रियाधीन है। राज्य शासन द्वारा पुनः 6.75 लाख मीट्रिक टन  चावल का अतिरिक्त आबंटन दिया गया है। अतिशेष धान की नीलामी की कार्यवाही भी की जा रही हैं। नीलामी के लिए  6 मई 2021 तक की समय सारणी जारी कर दी गई  है।

Related Posts