BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

फर्जी चेक लगाकर 70 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 2 महिला बैंक कर्मचारी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

प्राप्त शिकायत के अवलोकन पर पाया गया कि निकाले गये रकम में एडवर्ड थॉमस द्वारा जमा किये गये चेक से 70 लाख रूपये एचडीएफसी बैंक शाखा सरकण्डा से आहरण करने के संबंध में कंपनी द्वारा चेक जारी नहीं किया गया अपितु एडवर्ड थॉमस द्वारा फर्जी चेक लगाकर रकम आहरण कर धोखाधड़ी किया है…

 

बिलासपुर। प्रार्थी सत्यजीत कुमार पिता स्व. गरीबदास वर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी AT 400 फेस 01, सुमंगल अपार्टमेंट लिंक रोड बिलासपुर छ.ग. ब्रांच मैनेजर एचडीएफसी शाखा सरकण्डा के द्वारा दिनांक 25.07.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 19.05.2025 को इनके बैंक शाखा में एडवर्ड थॉमस नाम का व्यक्ति द्वारा 70,00,000/- रू. का चेक आहरण हेतु प्रस्तुत किया।

जिसे सामान्य जांच कर उल्लेखित जानकारी की पुष्टि करके चेक से एडवर्ड थॉमस के खाते में चेक में दर्शित राशि 70,00,000/-रू. ट्रांसफर कर दिया गया था, एचडीएफसी बैंक की शाखा गुड़गांव में एस्ट्रोटॉल्क सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा शिकायत दर्ज कराया कि कम्पनी के चालू खाते से कुल 7 फर्जी चेक के माध्यम से 1 करोड़ 40 लाख 40 हजार रूपये निकासी किया गया है।

गुड़गांव शाखा से प्राप्त शिकायत के अवलोकन पर पाया गया कि निकाले गये रकम में एडवर्ड थॉमस द्वारा जमा किये गये चेक से 70 लाख रूपये एचडीएफसी बैंक शाखा सरकण्डा से आहरण करने के संबंध में कंपनी द्वारा चेक जारी नहीं किया गया अपितु एडवर्ड थॉमस द्वारा फर्जी चेक लगाकर रकम आहरण कर धोखाधड़ी किया है।

प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।

टीम तैयार कर आरोपी एडवर्ड थॉमस को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो रितेश केशरवानी नामक व्यक्ति द्वारा चेक लाकर देने पर अपने खाते में जमा कराकर अलग-अलग माध्यम से रकम निकाल कर आहरण करना बताया।

आरोपी के मेमोरण्डम के आधार पर आरोपी रितेश केशरवानी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी सोनल खुंटे एवं आरती यादव के साथ मिलकर उक्त चेक को एडवर्ड थॉमस के माध्यम से बैंक में जमा कराकर आहरण करना बताने पर बैंक कर्मचारी आरती यादव एवं सोनल खुंटे से घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो जूर्म स्वीकार करते हुये रकम के लालच में उक्त चेक आहरण करना स्वीकार किये जिससे आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

थाना – सरकंडा, जिला – बिलासपुर (छ.ग.), अप. क्र.- 1014/2025 धारा – 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) बीएनएस

नाम आरोपी:-
01. एडवर्ड थामस पिता राजेश थामस उम्र 21 वर्ष निवासी गीतांजली सिटी फेस 2, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. रितेश केशरवानी पिता बलराम प्रसाद केशरवानी उम्र 28 वर्ष निवासी महंतपारा शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)
03. सोनल खुंटे पिता साहेब लाल खुंटे उम्र 25 वर्ष निवासी ग्रीन गार्डन कालोनी के पीछे थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)
04. आरती यादव पिता दिलीप यादव उम्र 25 वर्ष निवासी आयुर्वेदित हॉस्पिटल के पीछे लम्बोदर नगर सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

Related Posts