BREAKING

Uncategorised

आन लाईन फायनेंशियल फ्राॅड के शिकार हुये पीड़ितों को सायबर सेल रायपुर की टीम द्वारा वापस कराया गया 12,34,095/- रूपये

रायपुर। वर्तमान समय में आन लाईन फायनेंशियल फ्राॅड के अपराध अत्यधिक स्तर पर घटित हो रहे है। आन लाईन फायनेंशियल फ्राॅड करने वाले अज्ञात आरोपी पीड़ितो को अलग – अलग प्रकार से अपने झांसे में लेकर उनका भरोसा प्राप्त कर लेते है तथा पीड़ित द्वारा जानकारी के अभाव में अपनी गोपनीय जानकारी ठगों के साथ बांटी जाती है जिससे ठग बड़ी आसानी से लोगों को अपना शिकार बनाकर उनके बैंक खातों में सेंधमारी कर बड़ी आसानी से रकम की चोरी कर लेते है।
रायपुर जिला में माह जनवरी 2021 से मार्च 2021 तक अज्ञात आरोपियों द्वारा अलग – अलग तरीकों से लोगों को अपने झांसे में लेते हुये उनका भरोसा जीतकर आन लाईन फायनेंशियल फ्राॅड करते हुए कुल 101 व्यक्तियों को अपना शिकार बनाया जाकर उनके बैंक खातों से लाखों रूपये की सेंधमारी कर अज्ञात आरोपियों द्वारा रकम अपने बैंक खातों में स्थानांतरित कर लिया गया था, जिसकी शिकायत पीड़ितों द्वारा सायबर सेल रायपुर में की गई थी।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  अजय कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी के कुशल मार्गदर्शन में सायबर सेल रायपुर की टीम द्वारा पीड़ितों के शिकायतों पर अपने स्त्रोतों एवं अन्य माध्यमों से त्वरित कार्यवाही करते हुये कुल 101 पीड़ित व्यक्तियों के बैंक खातों में कुल 12,34,095/- (बारह लाख चैतीस हजार पन्चान्वे रूपये) वापस (रिफण्ड) कराया गया।
हाल ही में भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा ‘‘इंडियन सायबर क्राईम कोआर्डिनेशन सेंटर (I 4 C)‘‘ प्रोजेक्ट के तहत् वर्तमान में फायनेंशियल फ्राॅड के मामलों को रोकने हेतु ‘‘नेशनल सायबर क्राईम रिपोर्टिंग पोर्टल‘‘ (एन.सी.सी.आर.पी.) छ.ग. राज्य में भी लांच किया गया है, जिसका हेल्प लाईन नंबर 155260 है। आज दिनांक 30.04.2021 को प्रार्थिया पायल जैन के साथ आॅन लाईन ठगी होने पर थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध पंजीबद्ध करने के साथ ही उक्त पोर्टल में भी शिकायत दर्ज कराया गया। पोर्टल में शिकायत दर्ज करने के पश्चात् आज दिनांक को ही प्रार्थिया के बैंक खाते में 14,000/- रूपये वापस (रिफण्ड) हो गया तथा शेष रकम को आई.डी.एफ.सी. फस्र्ट बैंक में होल्ड किया गया है। यदि किसी व्यक्ति के साथ आॅन लाईन फायनेंशियल फ्राॅड होता है तो वह इस पोर्टल में स्वयं घर बैठे सीधे तौर पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते है तथा पोर्टल के हेल्प लाईन नंबर 155260 में भी काॅल कर अपने साथ हुये ठगी की शिकायत दर्ज करा सकते है।
रायपुर पुलिस द्वारा आम जनता से अपील की जाती है कि, अज्ञात व्यक्तियों द्वारा किये जाने वाले फ्राॅड काॅल से बचे तथा उनके झांसे या लालच में आकर अपनी कोई भी बैंक संबंधी निजी व गोपनीय जानकारी शेयर न करें एवं आन लाईन फायनेंशियल फ्राॅड का शिकार होने से बचें।

Related Posts