BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ड्रोन तकनीक से नैनो डीएपी छिड़काव का लिया जायजा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने तथा नवीन तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आरंग तहसील के ग्राम लखौली में ड्रोन तकनीक के माध्यम से किए जा रहे नैनो डीएपी छिड़काव का जायजा लिया।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा ड्रोन तकनीक के माध्यम से नैनो डीएपी का छिड़काव न केवल श्रम और समय की बचत करता है, बल्कि फसलों की उत्पादकता बढ़ाने में भी सहायक है।

जिले में नैनो डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता है और किसानों को समय पर खाद का वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, आरंग एसडीएम अभिलाषा पैकरा, रायपुर एसडीएम नंदकुमार चौबे सहित कृषि विभाग एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक: पंडित गिरजाशंकर मिश्रा शासकीय उच्च माध्यमिक शाला, रायपुरा में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी बीईओ एवं प्राचार्यों ने भाग लिया।

बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यालयों की जिम्मेदारी, बच्चों की पढ़ाई और शिक्षकों के दायित्व को लेकर गहन चर्चा की गई। कलेक्टर डॉ. सिंह ने स्पष्ट कहा कि विद्यालयों के समग्र सुधार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी प्राचार्यों पर है।

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने निर्देशित करते हुए कहा कि :- बच्चों की अनुपस्थिति पर नियंत्रण अनुपस्थित बच्चों को विद्यालय से जोड़ने हेतु प्राचार्य अभिभावकों से संवाद करें, ग्राम पंचायत व सरपंच की मदद लें तथा घर-घर जाकर प्रेरित करें। शिक्षकों की जवाबदेही यदि कोई शिक्षक पढ़ाने में अक्षम पाया जाता है तो उनकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाए। ऐसे शिक्षकों को ऑनलाइन मॉड्यूल व वीडियो लेक्चर से प्रशिक्षित करने की व्यवस्था भी की जाएगी। सिलेबस की समयबद्ध समीक्षा प्रत्येक माह सिलेबस की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। निर्धारित समय पर सिलेबस पूरा न होने पर संबंधित शिक्षक व प्राचार्य जिम्मेदार होंगे।

स्मार्ट क्लास का उपयोग जिन विद्यालयों में शिक्षक की कमी है वहाँ स्मार्ट क्लास, टीवी और वेब ड्राइव का प्रयोग कर बच्चों को पढ़ाया जाएगा। विशेष परियोजनाएँ : प्रोजेक्ट दधीच :- अंगदान व पुस्तक दान की प्रेरणा दी। प्रोजेक्ट छांव : स्वास्थ्य एवं वेलनेस संबंधी पहल शिक्षक-निर्मित वीडियो :- विभिन्न योजनाओं व परियोजनाओं को समझाने हेतु छोटे वीडियो तैयार कर यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

बैठक में हरियर पाठशाला, प्रोजेक्ट धड़कन सहित विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर डॉ. सिंह ने निर्देश दिया कि सभी विषयों एवं स्कूलों की ब्लॉक स्तर पर समीक्षा बैठक नियमित रूप से की जाए।

Related Posts