BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग निगम आयुक्त की सराहनीय पहल: गर्भवती महिला कर्मचारी अपनी मनपसंद आराम वाली जगह में कर सकेंगे ड्यूटी

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए काम कर रही ऐसी महिला कर्मचारी जो वर्तमान में गर्भवती हैं।कोरोना संक्रमण से सुरक्षा हेतु उनकी पसंद अनुसार उनक ड्यूटी मैं परिवर्तन किया जा सकेगा साथ ही उनकी मांग पर उन्हें मातृत्व अवकाश प्रदान की जाएगी। गर्भवती होने के कारण उन्हें कार्य करने में परेशानी हो रही है तो वे अपनी ड्यूटी अस्थाई रूप से परिवर्तन करने के लिए अपना आवेदन निगम आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत कर सकते है।

गर्भवती माताएं नियमानुसार मातृत्व अवकाश लेकर घर में आराम कर सकती हैं
आयुक्त हरेश मंडावी ने कहा कोरोना संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के कार्य में संलग्न महिला गर्भवती कर्मचारियों को सुविधा दी जा रही है। ऐसे गर्भवती माताएं अपनी मनपसंद आराम वाली जगह में ड्यूटी कर सकेंगे। आयुक्त ने उन्हें निर्देशित कर कहा है कि वे कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने बताया गर्भवती माताओं को आवेदन करने पर तत्काल मातृत्व अवकाश प्रदान की जाएगी। इसके लिए वे आयुक्त कार्यालय में सीधे आवेदन कर सकते हैं।

महिला कर्मचारी कोविड-19 के कार्य में हैं संलग्न
आयुक्त श्री मंडावी ने कहा कि नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए नगर पालिक निगम दुर्ग के महिला सफाई कर्मचारी एनयूएलएल की महिलाएं और ऑफिस स्टाफ के करीब 500 महिलाएं कोरोना संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के कार्य में संलग्न है। वर्तमान में जो महिला कर्मचारी गर्भवती हैं उन्हें कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने उन्हें नियमानुसार आवेदन करने पर मातृत्व अवकाश अथवा उनके काम में परिवर्तन की अनुमति दी जा रही है। गर्भवती महिलाएं अपना आवेदन आयुक्त के नाम निगम कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

Related Posts