BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

बाईक खरीदने के लिए प्रेमी-प्रेमिका ने मिलकर की चोरी, नगद 95 हजार के साथ दोनों गिरफ्तार

48 घण्टे के अंदर बड़ी कार्यवाही कर चोरी के मामले का किया गया खुलासा…बॉयफ्रेड को बाईक दिलाने के लिए प्रेमिका ने अपने बायफ्रेड के साथ मिलकर की थी चोरी की प्लानिंग…दिन के समय मौका देखकर गांव के ही परिचित के घर पर दिया था चोरी की घटना को अंजाम…चोरी की सम्पूर्ण मसरूका, नगदी समेत सोने चांदी के आभूषण कुल कीमती लगभग 02 लाख रूपये जप्त…हल्बा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर वारदात में शामिल 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल…

 

 

कांकेर। दिनांक 09.08.2025 को प्रार्थी कन्हैया पटेल चौकी हल्बा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 08.08.2025 के 01.00 बजे मैं मेरे घर डूमरपानी से बाजार में सब्जी बेचने गया था और वापस रात करीबन 08.00 बजे घर आया तो देखा कि घर में मेरे कमरे का ताला टूटा हुआ था घर का समान इधर-उधर बिखरा पड़ा था कमरे के अंदर जाकर देखा तो मेरे कमरे की 02 पेटियॉ खुली हुई थी पेटीयों में रखे नगदी रकम और 01 नग सोने का मंगल सूत्र, 01 नग सोने का मराठी माला, 01 जोड़ी सोने का कान का टॉप्स, 01 नग चॉदी का करधनी, 01 जोड़ी चांदी का पायल नहीं था कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 82/2025 धारा 305(ए), 331(3) बीएनएस पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उमनि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर आई.के.ऐलिसेला के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी अविनाश ठाकुर के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी निरीक्षक मालिक राम केंवट के नेतृत्व में टीम गठित कर अज्ञात आरोपी चोर का पता तलाश किया गया।

पता तलाश के दौरान सूचना मिला कि करूणा पटेल और ताम्रध्वज विश्वकर्मा उक्त दिनांक घटना के समय संदिग्ध अवस्था में गांव में घुम रहे थे, कि सूचना पर उक्त महिला और पुरूष को पुलिस अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर करूणा पटेल ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि अपने प्रेमी ताम्रध्वज विश्वकर्मा को मोटर सायकल खरीदने हेतु पैसे की जरूरत होने पर दोनों मिलकर अपने परिचित के घर पर चोरी करने की योजना बनायी।

घटना दिनांक को करीबन 02 बजे आरोपिया प्रार्थी के घर चोरी के लिए घुसी जिस दौरान आरोपी ताम्रध्वज विश्वकर्मा बाहर से निगरानी कर रहा था। आरोपिया ने प्रार्थी के घर में रखे बसूला से कमरे का ताला तोड़ी और कमरे के अंदर गयी जहॉ पर कमरे में दो पेटियॉ थी जिसे तोड़कर नगद पैसा और जेवर को चोरी करके घर से बाहर निकल गयी और अपने प्रेमी ताम्रध्वज विश्वकर्मा को गाड़ी खरीदने के लिए नगद रकम को दे दी और जेवर को अपने घर में ले गयी थी।

पुलिस द्वारा चोरी का रकम 95,000 /- को ताम्रध्वज विश्वकर्मा के घर से और 01 नग सोने का मंगल सूत्र, 01 नग सोने का मराठी माला, 01 जोड़ी सोने कान का टॉप्स, 01 नग चॉदी का करधनी, 01 जोड़ी चांदी का पायल करूणा पटेल के घर से इस प्रकार सम्पूर्ण चोरी का मसरूका कीमती लगभग 02 लाख रूपये जप्त कर आरोपिया कुमारी करूणा पटेल पिता राजेश पटेल उम्र 22 वर्ष जाति मरार साकिन डूमरपानी चौकी हल्बा और आरोपी ताम्रध्वज विश्वकर्मा पिता भागवत विश्वकर्मा उम्र 24 वर्ष जाति लोहार साकिन डूमरपानी चौकी हल्बा थाना नरहरपुर को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु पेश किया जा रहा है।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में चौकी हल्बा के चौकी प्रभारी निरीक्षक मालिक राम केंवट, प्र.आर. सुकदेव ध्रुव, चन्द्रभान टेकाम एवं समस्त स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Related Posts