BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

भिलाई निवासी से शेयर ट्रेडिंग, क्रीप्टो ट्रेडिंग में निवेश करने के नाम पर 1.11 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शेयर ट्रेडिंग, क्रीप्टो ट्रेडिंग में निवेश करने के नाम पर प्रार्थी एवं अन्य लोगों के साथ रकम दुगुना करने एवं जमीन दिलाने का झांसा देकर करोडी रूपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार…मशरूका :- 1,11,25000/-₹…

 

 

रायपुर। प्रार्थी भागीरथी यादव की लिखित शिकायत आवेदन पर आरोपी अभिलाष मसीह एवं अभिषेक प्रवीण मसीह द्वारा शेयर ट्रेडिंग, क्रीप्टो ट्रेडिंग में इन्वेस्ट करने एवं बीस माह के अंदर इन्वेस्ट किये गये रकम का दो से तीन गुना करके तथा रायपुर शहर के अलग क्षेत्र एवं अन्य शहरो में प्लाट देने का लुभावना ऑफर देकर विश्वास में लेकर प्रार्थी तथा अन्य लोगो से कुल 1,11,25,000/रू. की धोखाधडी करने के संबंध में थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण के आरोपी अभिलाष मसीह पिता कली मसीह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। फरार आरोपी अभिषेक प्रवीण मसीह का तलाश जारी है।

नाम आरोपी:- (1) अभिलाष मसीह पिता कली मसीह निवासी फ्लैट नंबर ए 903 ई 2 नजदीक सेक्टर 8 ए स्काई विलास कमल विहार देवपुरी रायपुर
(2) अभिषेक प्रवीण मसीह।

थाना : न्यू राजेन्द्र नगर, अप. क्र. : 184/2025 धाराः- 318(3), 3 (5) BNS

नाम प्रार्थी : भागीरती यादव पिता पुनित राम यादव उम्र 43 साल पता भिलाई-03 जिला दुर्ग।

घटना दिनांक:- 03-08-2024 से दिनांक 23-10-2024 के मध्य।

घटना स्थल :- न्यू राजेन्द्र नगर रौनक टेंट हाउस के पास रायपुर छग

Related Posts