नईदिल्ली (ए)। एस्ट्रेजेनिका के साथ देश में कोरोना वैक्सीन तैयार कर रही पुणे स्थित देश की सबसे बड़ी दवा निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के सीईओ अदार पूनावाला को वाई कैटगरी की सुरक्षा दी गई है. यह सुरक्षा उन्हें देशभर में दी जाएगी। इस बारे में गृह मंत्रालय ने बुधवार को आदेश जारी किया है। गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला को यह सुरक्षा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की तरफ से दी जाएगी।
https://twitter.com/ANI/status/1387405391902830593?s=19














