BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग जिले के थानों में जप्त वाहन होंगे नीलाम, एसएसपी के निर्देश पर नीलामी प्रक्रिया प्रारंभ

दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विजय अग्रवाल ने दुर्ग जिले में अपने पदस्थापना के दौरान जिले के थानों का निरीक्षक किया था, जिसमें उन्होंने पाया कि थानों में कई वर्षों से लावारिस हालत में पाए गए और राजसात किए गए वाहन जो कि अब न्यायालय द्वारा आदेश हो चुका है, ऐसे वाहन थानों में जप्त कर रखा गया है, 28 पुलिस एक्ट के तहत जप्त वाहनों को नीलामी करने कार्यवाही की प्रारंभ हो गई है। सभी थानों से लावारिस वाहनों के रिकॉर्ड इकट्ठा किए जा रहे है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना मोहन नगर में 265 दोपहिया वाहन, जामुल में 218 दोपहिया और 30 सायकल, सुपेला में 156 दोपहिया और 20 सायकल, नेवई में 133 दोपहिया, भिलाई भट्ठी में 131 दोपहिया और 60 सायकल, छावनी में 124 दोपहिया, पदमनाभपुर में 101 दोपहिया, दुर्ग में 86 दोपहिया और एक चार पहिया, चौकी स्मृति नगर में 51 दोपहिया, अमलेश्वर में 48 दो पहिया, नंदिनी में 43 दो पहिया, अंडा में 34 दोपहिया और 20 सायकल, पुलगांव में 29 दोपहिया, कुम्हारी में 27 दोपहिया, चौकी जेवरा-सिरसा में 27 दो पहिया वाहन जप्त है।

जबकि पुरानी भिलाई में 25 दो पहिया, उतई में 20 दोपहिया, खुर्सीपार में 20 दोपहिया, चौकी अंजोरा में 15 दोपहिया, धमधा में 13 दो पहिया, रानीतराई में 11 दोपहिया और एक चार पहिया, वैशाली नगर में 10 दो पहिया, पाटन में 9 दो पहिया, जामगांव आर में 5 दो पहिया, चौकी लिटिया में 3 दो पहिया, चौकी मचान्दुर में एक दोपहिया और बोरी में एक दोपहिया वाहन कुल 1606 दोपहिया, दो चार पहिया और 140 सायकल जप्त है। यह अकड़ा 10 अगस्त तक का है, आंकड़ा रोजाना बढ़ रहा है।

नीलामी की प्रक्रिया के लिए इश्तहार का प्रकाशन किया जाएगा, उसके बाद दावा-आपत्ति होगा, उसके बाद दुर्ग कलेक्टर के आदेश पर समिति का गठन होगा। आगे का निर्णय समिति द्वारा लिया जाएगा।

थानों में जप्त इन वाहनों में करीब 15 से 20 साल पुराने भी वाहन शामिल है। नीलामी होने से शासन को राजस्व की प्राप्ति होगी।

Related Posts