नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 लाख ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर्स की खरीद के लिए मंजूरी दे दी है। इनकी खरीद पीएम केयर्स फंड से की जाएगी। देश के अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन की सप्लाई में इजाफा करने के लिए यह फैसला लिया गया है। देश के कई अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन कमी का संकट सामने आने के बाद यह फैसला लिया गया है। देश के कई राज्यों में ऑक्सीजन की कमी के चलते लोगों के मरने की भी खबरें मिली हैं। बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग में यह फैसला लिया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ऑक्सीजन की सप्लाई के संकट से जूझ रहे देशों को ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर्स की तेजी से सप्लाई की जा सके।
1 lakh portable oxygen concentrators will be procured, 500 more PSA oxygen plants sanctioned from PM-CARES. This will improve access to oxygen, specially in district HQs and Tier-2 cities. https://t.co/oURX74RYt1
— Narendra Modi (@narendramodi) April 28, 2021















