भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय मानव-अधिकार संघ के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश वर्मा ने दुर्ग जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने में कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे, एवं दुर्ग एसपी प्रशांत ठाकुर को बधाई देते हुए कहा बीते कुछ दिनों में कोरोना महामारी ने दुर्ग जिले में अपने पैर पसार लिए थे। दुर्ग जिले में मरीजों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही थी। लोग कोरोना की चपेट में अपनी जान गंवा रहे थे लेकिन अब दुर्ग जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में विराम लगता नजर आ रहा है और कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हो रही है इस महामारी से जिले को मुक्त करने में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिन्होंने जिले में लोगों कोरोना जैसी महामारी से लड़ने के लिए लोगों को जागरूक किया और कोरोना संक्रमितों की मदद में हमेंशा तत्पर रहें और स्वस्थ लोगों को घर में रहने का आग्रह किया। जिससे कोरोना का संक्रमण दुर्ग जिले में कम होता नजर आ रहा है। श्रीवर्मा ने कहा अगर कलेक्टर डॉ भूरे एवं एसपी प्रशांत ठाकुर का प्रयास निरंतर जारी रहा तो जल्द हि दुर्ग जिले के लोग कोरोना महामारी को मात दे देंगे।














