प्रकरण गंभीर प्रकृति का होने से पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की अतिशीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया, प्राप्त निर्देशों के पालन में प्रकरण के आरोपी बृजेश कुमार सारथी को 24 घंटे के भीतर थाना सोनहत पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है…
कोरिया। नाबालिक पीड़िता थाना सोनहत उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसकी बहन की मृत्यु के बाद इसका जीजा बृजेश कुमार सारथी पिछले 7-8 माह से इसके साथ जबरन दुष्कर्म कर रहा है, जिससे यह गर्भवती हो गई है।
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना सोनहत में अपराध क्रमांक 104/2025 धारा 64(2)(एम) बी.एन.एस एवम 4, 6 पाक्सो एक्ट कायम किया गया।
प्रकरण गंभीर प्रकृति का होने से पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया रवि कुमार कुर्रे ने आरोपी की अतिशीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया।
प्राप्त निर्देशों के पालन में प्रकरण के आरोपी बृजेश कुमार सारथी को 24 घंटे के भीतर थाना सोनहत पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
जिसे वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सोनहत निरीक्षक हेमंत अग्रवाल, प्रधान आरक्षक राजीव महेश, महिला प्रधान आरक्षक लूना सिंह, आरक्षक विमल जायसवाल एवं महिला आरक्षक अन्ना टोप्पो का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
















