BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

महिलाओ को लोन दिलाकर लोन की रकम को शेयर मार्केट मे जमा कर दोगुनी रकम दिलाने का झासा देकर लाखों रुपए ठगने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। प्रार्थीया ज्योति यादव सा. घनश्याम मंदिर के पास हाण्डीपारा थाना आजाद चौक जिला रायपुर के द्वारा प्रथम सूचना दर्ज करायी कि मोहल्ला के आरोपीया प्रेरणा शर्मा पति संपन्न शर्मा उम्र 49 वर्ष सा. ब्राहमणपारा थाना आजाद चौक जिला रायपुर के द्वारा समुह की कई महिलाओ को विभिन्न बैको मे लोन दिलाकर लोन की रकम को खुद रखकर शेयर मार्केट मे लगाकर दोगुनी रकम दिलाने का झासा देकर प्रार्थीया से लोन की रकम 375000 रूपया तथा मोहल्ला के अन्य कई महिलाओ से इसी प्रकार लाखो रूपया की धोखाधडी की है।

सबंधित रिपोर्ट पर अपराध क्र0 221/25 धारा 318(4) बीएनएस दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

विवेचना के दौरान थाना आजाद चौक त्वरित कार्यावाही करते हुवे आरोपीया प्रेरणा शर्मा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम- प्रेरणा शर्मा पति संपन्न शर्मा उम्र 49 वर्ष सा. ब्राहमणपारा थाना आजाद चौक जिला रायपुर

Related Posts