नईदिल्ली (ए)। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने परीक्षाओं के लिए सुपरवाइजरों को एक पैनल बनाने का फैसला किया है। इन पदों के लिए सरकार के रिटायर्ड अफसर upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सुपरवाइजरों के पैनल की नियुक्ति यूपीएससी बिल्डिंग (धौलपुर हाऊस, शहाजहां रोड, नई दिल्ली) के एग्जाम हॉल में होने वाली परीक्षाओं के लिए की जाएगी। जो सरकारी अधिकरी 7600 ग्रेड पे रिटायर हुए हैं और जिनकी आयु 65 वर्ष से नीचे है, वह इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा कार्यों का अनुभव रखने वाले इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऊपर दिए गए पते पर अपना बायोडाटा, पीपीओ व आईडी प्रूफ भेज सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 21 मई 2021 है। एप्लीकेशन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस के साथ उपलब्ध है।














