BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सुशील बाबर होंगे नगर पालिक निगम रिसाली के नए कार्यपालन अभियंता, कार्यभार ग्रहण किया

भिलाई। नगर पालिक निगम रिसाली के नए कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर होंगे। उन्होंने मंगलवार को आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे से मुलाकात की और कार्यभार ग्रहण किया। वे दुर्ग नगर पालिक निगम से स्थानांतरण होकर रिसाली निगम आए है। उल्लेखनीय है कि श्री बाबर रायपुर से अभियंता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 1989 में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण दल्लीराजहरा में उप अभियंता के रूप में कार्य करना शुरू किया। इसके बाद वे धमतरी, उपसंचालक कार्यालय, बीरगांव रायपुर में सेवाएं दी।

Related Posts