BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

यहां एक क्लिक पर मिलेगी आवश्यक सामग्री प्राप्त करने के लिए आपके नजदीकी विक्रेताओं की जानकारी, अपनाएं यह तरीका, भिलाई निगम ने जारी किया स्ट्रीट वेंडर एवं होम डिलीवरी के लिए सूची

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने स्ट्रीट वेंडर्स एवं होम डिलीवरी के लिए सूची जारी कर दी है! सूची में दिए गए मोबाइल नंबर में संपर्क कर राशन सामग्री एवं सब्जियां अपने घरों तक मंगवा सकते हैं! प्रत्येक जोन क्षेत्र के लिए अलग-अलग सूची बनाई गई है, ताकि नजदीकी विक्रेताओं के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर उनसे आवश्यक सामग्री की खरीदी कर घर तक मंगवा सकें! लॉकडाउन की तिथि में 6 मई तक का इजाफा किया गया है! ऐसे में राशन और सब्जियां घर तक मिल जाए इसकी पूरी व्यवस्था के लिए सूची जारी की गई है! जारी सूची में विक्रेताओं से संपर्क कर आवश्यक सामग्रियों की खरीदी की जा सकती है! सूची की जानकारी प्राप्त करने के लिए नगर निगम के फेसबुक पेज @bhilainagarnigam, इंस्टाग्राम, टि्वटर या वेबसाइट www.bhilainagarnigam.com पर जाना होगा! इस पर आसानी से होम डिलीवरी के लिए सूची दिखाई देगी! अपलोड किए गए सूची में प्रत्येक जोन के लिए रहवासी के वार्ड क्षेत्र के मुताबिक उनके नजदीकी विक्रेताओं के नाम एवं मोबाइल नंबर दिए गए हैं! सूची में किराना व्यवसायी, फल एवं सब्जी विक्रेताओं के संपर्क नंबर दिए हुए हैं! निगम के सभी वार्ड क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए सूची को अद्यतन किया गया है! लॉकडाउन की स्थिति में निगम प्रशासन की यह अच्छी पहल है! परंतु इसमें विक्रेता एवं क्रेता को जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए निर्देशों के तहत समय-सीमा का ध्यान रखना आवश्यक होगा।

Related Posts