BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

संकट की घड़ी में भारत की हिम्मत बढ़ाने के लिए यूएई ने सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को ‘तिरंगे’ के रंगों से रंगा

नईदिल्ली (ए)। भारत में हर दिन कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आ रहे हैं। कई मुल्कों ने भारत को मदद का हाथ दिया है। इनमें संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई भी शामिल है। संकट की घड़ी में भारत की हिम्मत बढ़ाने के लिए यूएई ने सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को ‘तिरंगे’ के रंगों से रंग दिया। मुसीबत की इस घड़ी में बुर्ज खलीफा को तिरंगे के रंगों से रंग यूएई ने अपना प्यार और समर्थन जताया है।

रविवार देर रात यूएई में भारतीय दूतावास की ओर से एक वीडियो भी जारी किया गया। वीडियो के साथ लिखा गया, ‘भारत कोरोना के खिलाफ भीषण युद्ध लड़ रहा है, ऐसे में उसका दोस्त UAE अपनी शुभकामनाएं भेजता है कि सब जल्द ठीक हो।’

Related Posts