BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

DGP ने सीमावर्ती जिलों की सीमाओं को पूरी तरह सील रखने और अनावश्यक आवागमन रोकने के दिये निर्देश…

रायपुर। डीजीपी डीएम अवस्थी ने सीमावर्ती जिलों में लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अन्य राज्यों से लगने वाले जिलों की सीमाओं को पूरी तरह सील रखा जाए। बगैर उपयुक्त अनुमति के किसी को भी राज्य में प्रवेश ना करने दें। एक जिले से दूसरे जिले में अनावश्यक रूप से आवागमन ना होने दें। राज्य शासन द्वारा सिर्फ आवश्यक पासधारी ही को ही आवागमन की अनुमति दी गई है। जिलों के अंदर राज्य शासन एवं स्थानीय कलेक्टर द्वारा जारी व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित करें।
श्री अवस्थी ने कहा है कि देखने में आ रहा है कि कुछ जगहों पर पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान सहकर्मी और नागरिकों के अत्यधिक पास आ जाते हैं। ऐसे में निर्धारित सोशल डिस्टेंस बनाये रखें और मास्क, सेनेटाइजर का प्रयोग जरूर करें।

Related Posts