BREAKING

Uncategorised

रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते 02 आरोपी गिरफ्तार, 02 नग रेमडेसिविर इंजेक्शन एवं नगदी 20,400/- रूपये जप्त

रायपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चैकी प्रभारियों को अपने – अपने थाना क्षेत्र में सूचना संकलन व मुखबीर लगाकर रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों के संबंध में सूचना एकत्र कर उन पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुये इस पर अंकुश लगाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।
इसी तारतम्य में कुछ दिनों से सूचना प्राप्त हो रहीं थी कि रोहित क्षेत्रपाल एवं वैभव साहू नामक व्यक्तियों द्वारा सरस्वती नगर एवं आजाद चैक क्षेत्र में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते हुये उनके द्वारा इंजेक्शन अधिक दाम में बिक्री किया जा रहा है। सूचना को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गंभीरता से लेते हुये सायबर सेल की टीम को आरोपियों की पतासाजी कर रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर सायबर सेल की टीम द्वारा रोहित क्षेत्रपाल एवं वैभव साहू के संबंध में पतासाजी कर तस्दीक किया गया तथा टीम का एक सदस्य ग्राहक बनकर रोहित क्षेत्रपाल से संपर्क कर रेमडेसिविर इंजेक्शन को 15,000/- रूपये में क्रय करने का सौदा तय किया। जिस पर रोहित क्षेत्रपाल एवं वैभव साहू द्वारा टीम के सदस्य को थाना सरस्वती नगर क्षेत्र में इंजेक्शन देने हेतु बुलाया गया। जिस पर सायबर सेल की टीम द्वारा आरोपियों को पकड़ने हेतु ट्रैप पार्टी लगाया गया तथा टीम का एक सदस्य जिससे सौदा तय हुआ था, रूपये लेकर उक्त दोनों से इंजेक्शन क्रय कर रहा था इसी दौरान टीम के अन्य सदस्यों द्वारा आरोपी रोहित क्षेत्रपाल एवं वैभव साहू को रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी रोहित क्षेत्रपाल का गुढ़ियारी में मेड़िकल स्टोर है। सायबर सेल की टीम द्वारा औषधि विभाग की टीम को बुलाकर आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से 02 नग रेमडेसिविर इंजेक्शन एवं नगदी 20,400/- रूपये जप्त कराया गया। जिस पर औषधि विभाग की टीम द्वारा आरोपियों के विरूद्ध औषधि अधिनियम के तहत् कार्यवाही करने के साथ ही पुलिस द्वारा आरोपियों के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराआंे के तहत् भी कार्यवाही किया गया।
रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तार आरोपी
01. रोहित क्षेत्रपाल पिता शिव क्षेत्रपाल 25 साल निवासी समता कालोनी थाना आजाद चैक रायपुर। 02. वैभव साहू पिता पी आर साहू उम्र 25 साल सिंधु स्कुल के पास थाना मौदहापारा रायपुर।

Related Posts