BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बैंक लॉकर से 50 लाख के जेवरात गायब, बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधन पर मामला दर्ज

भिलाई। भिलाई नगर थाना क्षेत्र में बैंक के लॉकर से लाखों रुपए के जेवरात पार करने का मामला सामने आया है। सिविक सेंटर स्थित बैंक ऑफ बडौदा के लॉकर से 50 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने बैंक प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर-5 निवासी दरोगा सिंह को बैंक ने 1991 से लॉकर नंबर 697 आवंटित किया था।लॉकर में अपने परिवार का 40 तोला सोना, तीन अलग अलग पोटलियां बनाकर रखी गई थी। लॉकर रूम में सीपेज के कारण लॉकर खोलने में परेशानी होना बताया था।

इसकी शिकायत बैंक प्रबंधन से किया था। लॉकर की देखरेख करने वाली अनिता कोरेटी एक अस्थाई लॉकर नंबर 547 दिया। इस दौरान पुराना लॉकर ठीक करने के लिए चाबी अपने पास रख लिया। दरोगा सिंह के मुताबिक 17 जनवरी 2025 को अनिता कोरेटी ने फोन पर बताया कि पुराने लॉकर का सामान अस्थाई लॉकर में रख दिया गया है।

पुराना लॉकर ठीक होने के बाद फिर से उसे दे दिया जाएगा। 22 अप्रैल 2025 को जब लॉकर खोला गया तो उसमें से दो पोटली में रखे गए जेवरात गायब मिले। लॉकर में केवल एक पोटली जो उसकी बहु की थी। दारोगा सिंह ने लॉकर का संचालन वे स्वयं करते है। पत्नी श्यामा सिंह भी जाती है।

उनकी बेटी अराधना सिंह ने कभी भी लॉकर नहीं खोला। एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस ने जांच के बाद बैंक प्रबंधन को लापरवाही मानते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस विवेचना में जुट गई है।

Related Posts