BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पूर्व विस अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय पहुंचे देवबलौदा, भोले बाबा का किया दुग्ध और जल अभिषेक

भिलाई 03। नगर निगम भिलाई चरोदा के पार्षद सत्य प्रकाश शर्मा के निमंत्रण पर सावन के तीसरे सोमवार पर देवनगरी देव बलोदा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे का आगमन हुआ तथा उनके द्वारा शिव जी का दुग्ध और जल अभिषेक कर पूजा अर्चना की गई तथा क्षेत्र के सुख समृद्धि के लिए भोलेनाथ से प्रार्थना किया गया।

पार्षद सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया विगत दो वर्षों से प्रेम प्रकाश पांडे देवनागरी पहुंचकर शिव भगवान की पूजा अर्चना करते हैं इस कड़ी में इस वर्ष में उनका आगमन हुआ है।

इस कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता गण तथा नए मंडलों के पदाधिकारी गण के साथ ही साथ वर्तमान पार्षद गण नेता प्रतिपक्ष गण उपस्थित रहे हैं।

कार्यक्रम में संतोष अग्रवाल नारायण राव जी प्रशांत आकांत जी, तिवारी जी, प्रेमलाल साहू जी, श्याम जायसवाल, तोरण सोनी कांति सिंह, गीता वर्मा, रामखेलावन वर्मा नेता प्रतिपक्ष, प्रेमलता चंद्राकर पार्षद गुरु चरण सिंह पार्षद सुशांत वर्मा पार्षद सत्य प्रकाश शर्मा शिव कुमारी पार्षद

कार्यकर्तारण पारस शर्मा राजेश विश्वकर्मा डॉक्टर संजय देवांगन संजय सिंह केशव मानिक देव वेंकट, नायडू अंकल जी लोहिदास दुखित राम, समीर अग्रवाल शिवा पटनायक तथा महादेव सेवा समिति के सभी सदस्य गण उपस्थित रहे।

Related Posts