BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आरक्षक हरीश राव ने महिला की बचाई जान, उत्कृष्ट कार्य के लिए एसएसपी ने किया सम्मानित

भिलाई। दिनांक 25.7.2025 को C4 रायपुर से दुर्ग जिला के DPCR को इवेंट मिला कि एक महिला आत्महत्या करने हेतु नदी में कूद गई है।

प्राप्त सूचना की तसदिकी एवं बचाव हेतु थाना दुर्ग के चीता 2 को इवेंट पर रवाना किया गया था। जो मौके पर पहुंचकर महिला जो कि आत्महत्या करने के लिए शिवनाथ नदी महमरा एनीकेट में कूद गई थी।

जिसे 112 के स्टाफ आरक्षक हरीश राव और आरक्षक जी राम तथा चालक सौरभ कुमार द्वारा महिला को बचाया गया। उक्त स्टाफ के व्दारा अपनी सूझबूझ से किए गए।

उत्कृष्ट कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग विजय अग्रवाल द्वारा डीपीसीआर प्रभारी की उपस्थिति में ERV स्टाफ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Related Posts