BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

छग में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर अब तक 1549 FIR, 2294 वाहन जब्त और 1346 लोगों को किया गया गिरफ्तार…

रायपुर। कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए घोषित लाॅकडाउन का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में छत्तीसगढ़ में सख्ती से पालन किया जा रहा है। लाॅकडाउन लागू होने के पश्चात इसका उल्लंघन करने पर अब तक पूरे प्रदेश में एक हजार 549 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज (एफआईआर) की गई है, वहीं एक हजार 346 लोगों को गिरफ्तार किया गया है साथ ही 2 हजार 294 व्हीकल जब्त किए गए हैं।  

    उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार के दिशा-निर्देश के अनुरूप राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में भी लाॅकडाउन घोषित किया गया है। कोरोना वायरस के फैलाव को खत्म करने के लिए लाॅकडाउन जैसे प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं और उसका कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों पर पुलिस विभाग द्वारा सख्ती से कार्यवाही भी की जा रही है।  

Related Posts