BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

भारत सरकार ने बैन किए उल्लू और एल्ट समेत 25 एप, परोस रहे थे अश्लील सामग्री

मंत्रालय को ये पता चला कि ये एप्स और वेबसाइट्स आपत्तिजनक विज्ञापन और अश्लील कंटेंट प्रसारित कर रही थीं, जो कई भारतीय कानूनों का उल्लंघन कर रहा था। इसके बाद मंत्रालय ने इन सभी पर कार्रवाई करते हुए देश भर में एक्सेस ब्लॉक करने का आदेश जारी किया…

 

 

नईदिल्ली (ए)। भारत सरकार ने डिजिटल कंटेंट में बढ़ रही अश्लीलता को लेकर अब एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने कथित तौर पर अश्लील सामग्री दिखाने के लिए 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म और उनके संबंधित मोबाइल एप्लिकेशन पर बैन लगा दिया है। इनमें उल्लू, एल्ट, देसीफ्लिक्स और बिग शॉट्स जैसे लोकप्रिय नाम शामिल हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय को ये पता चला कि ये एप्स और वेबसाइट्स आपत्तिजनक विज्ञापन और अश्लील कंटेंट प्रसारित कर रही थीं, जो कई भारतीय कानूनों का उल्लंघन कर रहा था। इसके बाद मंत्रालय ने इन सभी पर कार्रवाई करते हुए देश भर में एक्सेस ब्लॉक करने का आदेश जारी किया।

प्रतिबंधित 25 OTT प्लेटफॉर्म्स की सूची

  • ULLU
  • ALTT
  • Big Shots App
  • Jalva App
  • Wow Entertainment

 

  • Look Entertainment
  • Hitprime
  • Feneo
  • ShowX
  • Sol Talkies
  • Kangan App

 

  • Bull App
  • Adda TV
  • HotX VIP
  • Desiflix
  • Boomex

 

  • Navarasa Lite
  • Gulab App
  • Fugi
  • Mojflix
  • Hulchul App
  • MoodX
  • NeonX VIP
  • Triflicks

Related Posts