दुर्ग। छत्तीसगढ़ के अन्य जिलो सहित कवर्धा जिले में भी कोरोना का कहर लगातार जारी है, ऐसे में जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जिले में 29 अप्रैल तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की टीम शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर मुस्तैद है। कोरोना को लेकर जिले के पंडरिया पुलिस भी लोगों को जागरूक करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। पंडरिया पुलिस आम जनों को जागरूक कर रही है बल्कि उनका मनोरंजन भी कर रही है वही ना कोरोना गाइडलाइंस का पालन ना करने वालो को उठ्ठक-बैठक भी करवा रही है। ऐसा ही नजारा रात को देखने मिला जब पंडरिया पुलिस अनोखे तरीके से लोगों को जागरूक करती दिखी। पंडरिया थाना प्रभारी कौशल किशोर वासनिक अपने टीम के साथ पंडरिया नगर में लोगों को जागरूक करने लाउडस्पीकर में गाना गाते नजर आए।

पंडरिया थाना प्रभारी कौशल किशोर वासनिक कोरोना महामारी को रोकने के लिए लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों भगवान के भजन गाकर जागरूक करते दिखे, उनके साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी उनका साथ दिया। भजन के साथ-साथ हिंदी फिल्मों की गीत भी गाते दिखे। अपने मधुर आवाज से गाना गाकर कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

उनके गाने को सुनकर लोगों में जागरूकता भी दिख रही है। गाना सुनने के लिए आप पास के लोग अपने अपने घर के छतों पर जा गाने और भजन का लुफ्त उठा रहे है और पुलिस द्वारा किये जा रहे इस कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा भी कर रहे है। अपने भजन में उन्होंने ‘कौन कहते हैं भगवान आते नहीं’ और मशहूर फिल्मी गाना ‘क्या हुआ तेरा वादा’ गाना गाया। थाना प्रभारी कौशल किशोर वासनिक की लोग जमकर तारीफ कर रहे है। वही इनके द्वारा गाये गए गाने सोशल मीडिया पर जनकर वायरल हो रहे है और लोगो द्वारा लगातार देखा जा रहा है।

थाना प्रभारी ने दिखाई दरियादिली: लॉक डाउन होने के कारण बाहर से पलायन कर पैदल आने वाले मजदूर परिवार को पंडरिया थाना प्रभारी द्वारा भरपेट खाना खिलाकर उनके लिए वाहन की व्यवस्था कर घर तक पहुंचाया जा रहा है। इस नेक कार्य के लिए पंडरिया पुलिस की मजदूरों और क्षेत्र के लोगो द्वारा जमकर प्रशंसा की जा रही है। यहां देखे वीडियो👇
https://youtu.be/8QOCOOjxikg












