बीसीसीआई ने अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया गया है. 24 साल के कंबोज ने हरियाणा के लिए 24 प्रथम श्रेणी मैचों में 79 विकेट लिए हैं. वह पिछले महीने में इंग्लैंड दौरे पर गई भारत ‘ए’ टीम का हिस्सा थे। दो चार दिवसीय मैचों में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था. मौजूदा सीरीज में इंग्लैंड ने भारत पर 2-1 की बढ़त बना ली है. मैनचेस्टर में 23 जुलाई से शुरू हो रहा चौथा टेस्ट इस सीरीज में बने रहने के लिए भारत के लिए बेहद अहम है…
नईदिल्ली (ए)। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट आज बुधवार से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड 2-1 से आगे है। इंग्लैंड की टीम ने अपने 11 खिलाड़ियों का एलान कर दिया है, जबकि टीम इंडिया मैनेजमेंट को खिलाड़ियों की चोट से जूझना पड़ रहा है। नीतीश कुमार रेड्डी चोट के कारण सीरीज के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया है।
उससे पहले भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है. भारत के 4 खिलाड़ी चोटिल हैं जिसके कारण टीम इंडिया दबाव में हैं. 4 खिलाड़ियों के चोटिल होने से यकीनन टीम इंडिया कमजोर नजर आ रही है. बता दें कि अब नीतीश कुमार रेड्डी भी चोटिल हो गए हैं .उनके बारे में BCCI ने अपटेड दिया है कि वो अब बाकी बचे हुए टेस्ट मैच नहीं खेल पााएंगे।
भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज आकाश दीप भी चोटिल हैं. आकाश दीप की उपलब्धता पर कोई स्पष्टता नहीं है. बता दें कि ग्रोइन की चोट से जूझ रहे आकाश दीप ने दूसरा और तीसरा टेस्ट खेला था।
अर्शदीप सिंह इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. बेकेनहैम में एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान नेट्स पर गेंदबाजी करते समय उनके बाएँ अंगूठे में चोट लग गई थी. ऋषभ पंत को लॉर्ड्स टेस्ट में उंगली में चोट लगी थी और हो सकता है कि वह मैनचेस्टर टेस्ट में विकेटकीपिंग न करें. ऐसे में ध्रुव जुरेल को मैनचेस्टर टेस्ट में प्लेइंग-XI में जगह मिल सकती है।
अगर शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया मैनचेस्टर हारी तो वह सीरीज भी गंवा देगी। ऐसे में टीम मैनेजमेंट और हेड कोच गौतम गंभीर की नजर सबसे ज्यादा मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच पर होगी। आइये इस मुकाबले से पहले यहां की पिच रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
भारत के लिए सबसे अच्छी बात ये है कि मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच भी एजबेस्टन जैसी ही नजर आ रही है। पिच पर काफी घास नजर आ रही है। जैसे कि भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज के पहले तीन टेस्ट मैचों में देखने को मिला है, मैच की पूर्व संध्या तक विकेटों पर काफी घास रहती है और फिर मुकाबले के दिन में काट दी जाती है। ओल्ड ट्रैफर्ड में भी ऐसा ही होने की उम्मीद है।
क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि मैनचेस्टर की पिचें 10 या 15 साल पहले जैसी नहीं रही हैं। जब पिचें में काफी उछाल हुआ करता था। तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलती थी और रिवर्स स्विंग भी देखने को मिलती थी। अब यहां की पिचें भी बहुत धीमी और बहुत सपाट हैं। ऐसे में यहां स्पिनर्स अहम भूमिका में हो सकते हैं। ऐसे टीम मैनचेस्टर में दो स्पिनरों के साथ खेल सकती है।
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से शुरू होगा और 27 जुलाई तक खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। इस ग्राउंड पर भारतीय टीम ने कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है। भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। साथ ही टॉस 3 बजे होगा। चौथे टेस्ट मैच का लाइव टेलिकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार एप पर उपलब्ध रहेगी।
चौथे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर
















