BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अय्यूब खान ने कोरोना मरीज़ों के प्रमुख समस्याओ के समाधान करने को लेकर 5 बिंदु सुझाव पत्र जिला प्रशासन को सौपा

भिलाई। अय्युब खान (पुर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस लोकसभा दुर्ग) ने बताया कि जब से कोरोना की दूसरी लहर आई है तब से मुझे लगातार करोना मरीज़ों की समस्या को लेकर रोज़ सुबह से लेकर देर रात तक मरीज़ों समस्या का फ़ोन आ रहा है और अपनी तरफ़ से जितनी हो सके समस्या का समाधान भी कर रहे है।
दुर्ग ज़िला में कोविड नियंत्रण में आ रहा है ऐसे में कुछ बातें आगे कोविड नियंत्रण के लिये मरीज़ों और उनके परिजनों के माध्यम से मुझे जानकारी मिल रही है इन्ही समस्यों के समाधान के लिए एक सुझाव रूपी ज्ञापन
आज दिनांक 22 अप्रैल को अतिरिक्त कलेक्टर दुर्ग  ऋचा प्रकास चौधरी को 5 बिंदु सुझाव का ज्ञापन सौंपा गया और माँग की
1) निजीअस्पताल,सरकारी अस्पताल,और अस्थाई कोविड सेंटर जितने मरीज़ रोज़ ठीक होकर जा रहे उनकी संख्या रोजाना सुबह और शाम को जानकारी एकत्रित कर तत्काल नये करोना मरीज़ों को उनका बेड देवे या भर्ती करे जिनसे निजी अस्पताल की मन मर्ज़ी ना चले किसे देना है और किसे नही।

2) कई निजी अस्पताल गंभीर करोना मरीज़ों को आसानी से नही ले रहे है जो ग़लत है सभी निजी अस्पताल को गंभीर मरीज़ों को तत्काल लेने का निर्देश करे।

3) कई निजी अस्पताल करोना मरीजो और उनके परिजनों का कारोबार पुछ कर भर्ती कर रहे है जिसके कारण निम्न वर्गीय मरीज़ों को भर्ती होने मे समस्या हो रही है सभी अस्पतालों को निर्देश करे की हर वर्ग के मरीज़ों को भर्ती करे।

4) रेडीसिमिर इंजेक्शन को सुनिस्चित करे जिन्हें ज़रूरत है उन्हें ज़रूर मिले प्रशासन द्वारा सतत निगरानी रखे।

5) छ.ग.में ऑक्सिजन की क़िल्लत नही है फिर भी सभी सरकारी निजी और कोविड सेंटरो पहले से ऑक्सिजन की पूर्ति बराबर रहे ये अभी से सुनिस्चित करे।

आज ज्ञापन देने वालों मेन प्रमुख रूप से अय्युब खान, अभिषेक शर्मा, राकेश दुबे और संदीप बक्शी उपस्थित थे।

Related Posts