भिलाई 03। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आगामी मंगलवार को दुर्ग जिले के विभिन्न स्थानों पर चक्काजाम किया जाएगा। यह आंदोलन केन्द्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके पुत्र चैतन्य बघेल पर की जा रही कार्यवाही और छत्तीसगढ़ में जंगलों की कटाई को लेकर अडानी के विरोध में किया गया। दुर्ग जिला के सिरसा गेट, मिनी माता चौक पुलगांव, नेहरू नगर चौक, जामुल एसीसी चौक, सेलूद चौक और दुर्ग-बेमेतरा मुख्य मार्ग, धमधा में किया गया। वहीं दुर्ग पुलिस ने इस चक्काजाम को देखते हुए तगड़ी व्यवस्था कर रखी थी। सिरसा गेट चौक पर एडीएम वीरेंद्र सिंह, एएसपी सुखनंदन राठौर, एसडीएम महेश सिंह राजपूत, डीएसपी अजय सिंह, तहसीलदार, थाना प्रभारी, पटवारी आदि मौजूद रहे।
भिलाई चरोदा निगम महापौर निर्मल कोसरे ने कहा कि छत्तीसगढ़ जिस प्रकार से अडानी के हाथों बिकता नजर आ रहा है, आप देखेंगे होंगे हसदेव बाँगो का जो जंगल है वो जंगल अडानी को दे दिए, रायगढ़ का जंगल अडानी के लिए काटा जा रहा है। लगातार छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा, वन संपदा है उसको अडानी के हाथों भारतीय जनता पार्टी की सरकार देने के लिए आतुर है। इसी के विरोध में आज चक्काजाम किया गया है। हम चाहते है कि छत्तीसगढ़ का जंगल बच जाए, हम चाहते है छत्तीसगढ़ का जमीन बच जाए। हम चाहते है कि छत्तीसगढ़ का जल, जंगल, जमीन सुरक्षित रहे।हमारे पुरखों ने आजादी की लड़ाई की शुरुआत यहां से की थी और हमारे ने एक जुट होकर देश को आजाद कराने में अपनी भूमिका निभाई है तो हम उन्हीं को मानने वाले लोग है। हम अपने पूर्वजों को विश्वास दिलाते है कि छत्तीसगढ़ को जब कांग्रेसी यहां जिंदा है, एक भी कांग्रेसी जिंदा है छत्तीसगढ़ को अडानी के हाथ बिकने नहीं देंगे। आज तो यह लड़ाई सड़क की है इससे भी आगे लड़ाई लड़नी पड़ी को निश्चित रूप से पड़ेंगे।
भिलाई चरोदा निगम सभापति कृष्णा चंद्राकर ने कहा कि आज हम चक्काजाम इसलिए किया है कि मोदी, शाह और हमारी प्रदेश सरकार की मनमानी शुरू हो गई है। ईडी का दुरूपयोग दरोगा टाइप से कर रहे है। जब मर्जी, जब चाहे ईडी और सीबीआई को जिसके यहां चाहे उसके यहां भेज दे रहे है,भले वहां कुछ मत मिले, उनको कैसे भी करके अरेस्ट करना है। जैसा कि अभी हुआ है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर लिए है उनसे पास कोई ऐसा चीज नहीं मिला है। किसी अन्य व्यक्ति बंसल के द्वारा बयान दिया गया है उसमें अरेस्ट कर लिए है जबकि बंसल खुद फरारी में था, उसको अरेस्ट नहीं किया गया बल्कि उसके बयान पर दूसरे को अरेस्ट कर लिया गया। ये सब उनकी मिली भगत है, ये जनता देख रही है। हमारा उद्देश्य है अडानी भगाओ, छत्तीसगढ़ बचाओ। अडानी के द्वारा जंगल काटा जा रहा है, कोयला बेचा जा रहा है और कोयला घोटाला में हमलोग को फसाया जा रहा है, उनको नहीं फसाया जा रहा है क्योंकि वो मोदी के दलाल है। मोदी और शाह के दलाल अडानी और अंबानी है। उनको पूरा ये लोग बचाएंगे, हम लोग डटे रहेंगे जब तक अडानी छत्तीसगढ़ ने नहीं भागेगा तब तक, पूर्व सीएम भूपेश बघेल जबतक क्लीन चिट नहीं देंगे की अडानी यहां से भग गया है तब तक ये हड़ताल जारी रहेगा और अभी तो बहुत साधारण रूप से किए है अगली बार उग्र रूप से करेंगे।
वहीं जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जल, जंगल, जमीन को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने लड़ाई शुरू कर दी है। हसदेव कट गया, तमनार कटने की स्थित में आ गया है, भाजपा और अडानी की नजर अब बस्तर में जाने वाली है। हमारे छग के बस्तर को और सरगुजा को यहां का कश्मीर कहा जाता था अब वो उजड़ने की स्थित में आ गई है। आज इतना बारिश होने के बाद भी इतना उमस है इसका कारण है कि तमनार और हसदेव की जंगल कट गई है। छग में पैंतीस प्रतिशत जंगल था, जब से भाजपा सरकार आई है तब से यह दस प्रतिशत हो गई है। हमारी लड़ाई अडानी से छग को बचाने की है। तमनार का मुद्दा सदन में आखिरी दिन उठना था उस दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के यहां ईडी आती है और चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर ले जाती है। इसके कहने का मतलब ये है कि जब जब आप अडानी के बारे में बोलोगे तब तब ईडी, सीबीआई आएगी। अब तो सुप्रीम कोर्ट ने भी हस्तक्षेप कर ईडी को कहा है कि आप राजनीति न करे।
सुजीत बघेल ने कहा कि जिस हिसाब से केंद्र में बैठी भाजपा सरकार अडानी के हाथों जल, जंगल, जमीन, पहाड़ लुटा रही है, आज छग के युवाओं के पास ना रोजगार है ना धंधा है ना जीवकोपार्जन का साधन है। जैसे तैसे खेती बाडी चल रहा है उसमें भी ये लोग हसदेव आरण्य जो कि हिंदुस्तान का फेफड़ा कहा जाता है, मध्य भारत में जो सघन जंगल है, उसमें हजारों एकड़ जमीन का पेड़ कटाई चल रहा है सिर्फ एक व्यक्ति को लाभ दिलाने के लिए और यदि उसके विरोध में कोई बात करता है तो पुलिस जेल में डाल रही है प्रताड़ित कर रही है, झूठे प्रकरणों में फंसा रही है, यहां तक कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुपुत्र को बिना जांच, बिना वारंट के ईडी ने जबरिया बल पूर्वक हिरासत में लिया है उसके खिलाफ भी आज हम पूरे कांग्रेसी पूरी छत्तीसगढ़ के मैदान में है। एक समय ऐसा आयेगा जब ये चौड़ी सड़के, ऊंची इमारतें और महंगी कारे रह जाएगी छग में, यहां के युवाओं के पास ना रोजगार रहेगा ना अच्छे संस्कार रहेंगे ना शिक्षा रहेगी ना शुद्ध हवा रहेगा। हमलोग एक जीव जंतु मात्र बनकर रह जाएंगे। यहां के अपराध और बढ़ते हुए प्रदूषण के खिलाफ हमलोग सब एक साथ है।
नजरुल इस्लाम ने कहा कि अडानी के द्वारा छत्तीसगढ़ में लगातार जंगलों की कटाई की जा रही है, जिसके कारण हमारे आदिवासी भाइयों को सबसे ज्यादा तकलीफ का सामान करना पड़ रहा है। अडानी पूरे छग को खोखला करने का काम कर रहा है। जल, जंगल, जमीन को बचाने के लिए कांग्रेस मैदान है। अडानी को छग से भगाना है इस मुद्दे पर आज सिरसागेट चौक पर कांग्रेसियों द्वारा चक्का जाम किया गया।
ब्लॉक अध्यक मनोज मढ़रिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा दिशा निर्देश प्राप्त हुआ था कि आर्थिक नाकेबंदी करना है। उसे आदेश का पालन करते हुए आज पूरे कांग्रेसियों द्वारा आज सिरसा गेट चौक पर चक्काजाम किया गया है जो कि काफी सराहनीय कदम था, हमें पब्लिक का भी सपोट मिला। मै सभी साथियों को धन्यवाद करता हूं।
पूर्व पार्षद लावेश मदनकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का ये नारा है कि एक पेड़ मां के नाम लगाओ लेकिन दूसरी तरफ छग का पूरा का पूरा जंगल अडानी के नाम कर दिया है।
















