
भिलाई। बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह द्वारा आज दिनांक 22/4/21 गुरुवार को प्रातः 11 से दोपहर 3 बजे तक कोरोना जैसी महामारी मे भिलाई में दर बदर भटकते गौ माता, नन्दी बाबा एवं कुत्तों को सौ पाकेट ब्रेड, दौ सौ किलो केला, दौ सौ किलो खरबूजा, दौ सौ किलो तरबूज को खुर्सीपार, केम्प-1, केम्प-2, सुपेला लक्ष्मी मार्केट, सेक्टर-7, सेक्टर-6 महाराना प्रताप भवन से होते सेक्टर-5 गणेश मन्दिर के समीप, सेक्ट- 4 सस्वती शिशु मंदिर के पास, सेक्टर 3 भट्टी थाना के सामने, सेक्टर-2 परशुराम भवन, सेक्टर-1 मुर्गा चौक तथा पावर हाउस के जगह-जगह घुमकर खिलाया गया। आज सेवा देने वालो मे समिति के नन्दू गुप्ता, विजेंद्र मिश्रा, दिलीप शर्मा, ईश्वर राव, विनोद गुप्ता, विवेक कौशल, राकेश प्रसाद,आनंद सिंह, सदस्य मौजूद रहे।














