दुर्ग। कांग्रेस पार्टी द्वारा बुधवार 22 जुलाई को केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ राज्य स्तर पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन करेगी। इसको लेकर दुर्ग पुलिस प्रशासन ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। कांग्रेस द्वारा भिलाई के नेहरूनगर चौक और सिरसा गेट चौक पर चक्का जाम किया जायेगा।
एसएसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि जहां जहां प्रदर्शन किया जाएगा, वहां वहां पुलिस मौजूद रहेगी पेट्रोलिंग पार्टी भी रहेगी। सभी जगह राजपत्रित अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। लगभग 400 का बल रहेगा, इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा कि किसी भी प्रकार की अशांति या तोड़फोड़ न हो या कोई भी अन्य चीज ना हो और इसके लिए मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई जाएगी। अलग से पार्टी तैयार की गई है जो कानून व्यवस्था को देखेगी। कमर्शियल वाहनों के आवागमन को लेकर ट्रैफिक पुलिस द्वारा ट्रांसपोर्टरों की बैठक ली गई है साथ ही ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई है। पुलिस इस बात का ध्यान रखेगी कि किसी भी तरह की व्यवधान न हो इसके लिए समुचित व्यवस्था करेगी।
बता दे कि चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के खिलाफ बुधवार को कांग्रेस 33 जिलों में चक्काजाम करेगी। सरगुजा, बस्तर, दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर संभाग में मंगलवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक प्रदेशभर के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
रायपुर में VIP रोड में श्रीराम मंदिर चौक (करेंसी टावर) के पास नेशनल हाईवे जाम करेंगे। धरसींवा और धनेली में भी NH जाम करेंगे। वहीं बिलासपुर में सकरी-पेंड्रीडीह फ्लाई ओवर के नीचे नाकेबंदी करेंगे, जिससे रायपुर-बिलासपुर आने जाने वालों को परेशानी हो सकती है। हालांकि स्कूली बसों और एम्बुलेंस को छूट दी गई है।
इसके साथ ही जगदलपुर में से जगदलपुर के आमागुड़ा चौक पर चक्काजाम होगा। इससे जगदलपुर-रायपुर आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दुर्ग में सबसे ज्यादा 6 जगहों को ब्लॉक करने की तैयारी है।
ज्ञात हो कि अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों के मुद्दे को दबाने के लिए केन्द्रीय जांच एजेन्सी प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार के दबाव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनके पुत्र चैतन्य बघेल एवं कांग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं पर की जा रही द्वेषपूर्ण कार्यवाही के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर 22 जुलाई 2025 को राष्ट्रीय राजमार्ग सहित प्रमुख मार्गों में प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी (चक्का जाम ) दोपहर 11 से 02 बजे तक किया जाना है। इस दौरान एम्बुलेंस व स्कूल बस को मुक्त रखा जायेगा।
















