भिलाई। बुधवार की सुबह ईडी की टीम पूर्व सीएम भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास पहुंची और कार्रवाई शुरू की। कई घंटों की पूछताछ के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी की टीम हिरासत में लेकर रायपुर के लिए रवाना पहुंची। इस दौरान समर्थकों और पुलिस के बीच जमकर झुमाझटकी हुई। पूर्व सीएम के बेटे चैतन्य बघेल का बुधवार जन्मदिन था, उनके समर्थक और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन की तैयारी कर जगह जगह होर्डिंग लगाई थी, इसी दिन ईडी की छापेमारी से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी थी, कार्यकर्ताओं ने चैतन्य का जन्मदिन मनाने की तैयारी कर ली थी, लेकिन ईडी की कार्यवाही ने कार्यकर्ताओं के तैयारी पर पानी फेर दिया।
ईडी ने चैतन्य बघेल को गिरफ्तार करने के बाद रायपुर में विशेष न्यायाधीश डमरूधर चौहान की विशेष कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उन्हें पांच दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान ईडी शराब घोटाला मामले को लेकर चैतन्य बघेल से पूछताछ करेगी।
वहीं शुक्रवार की सुबह कार्यवाही के कुछ ही दी बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि छह बजकर 20 मिनट पर ईडी के अधिकारी उनके घर पहुंचे। भूपेश बघेल ने कहा अडाणी का मामला जब-जब उठाया जाता है, तब-तब मोदी और शाह ईडी की कार्रवाई करते हैं। भूपेश बघेल ना टूटेगा ना झुकेगा, हम लड़ाई लड़ेंगे। पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि पूरे देश में विपक्ष के नेताओं पर इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। कार्यवाही के कुछ घंटे बाद ही पूर्व सीएम विधानसभा के रवाना हुए, जाते वक्त पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि पिछली बार मेरे जन्मदिन पर ईडी को भेजा गया था। इस बार मेरे बेटे के जन्मदिन पर मोदी और शाह ने ईडी को भेजा है। भूपेश बघेल न झुकेगा और न ही डरेगा।
पूर्व सीएम बघेल ने आरोप लगाया कि एक तरफ बिहार में निर्वाचन आयोग की मदद से मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं, प्रजातंत्र का चीरहरण किया जा रहा है। दूसरी तरफ विपक्षी नेताओं को दबाने के लिए ईडी, आईटी, सीबीआई, डीआरआई का दुरुपयोग किया जा रहा है। लेकिन अब देश की जनता समझ गई है।
जानकारी के मुताबिक चैतन्य बघेल के आवास पर कथित शराब घोटाले से संबंधित चल रही धन शोधन जांच के तहत छापेमारी की गई थी। मामले में नए सबूत मिलने के बाद ईडी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत चैतन्य बघेल के भिलाई स्थित घर की तलाशी ली जहां चैतन्य अपने पिता के साथ रहते हैं।
इस मामले को लेकर भिलाई और रायपुर में कांग्रेसियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कोर्ट की कार्यवाही के दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल जिला कोर्ट रायपुर पहुंच। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वे बीजेपी सरकार की इस कार्रवाई के खिलाफ न डरेंगे ना झुकेंगे लड़ाई जारी रहेगी।
चैतन्य बघेल के वकील फैजल रिजवी ने बताया कि ईडी की ओर से 5 दिन की रिमांड मांगी गई थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। आज तक चैतन्य बघेल को एक भी समन जारी नहीं किया गया है। लक्ष्मी उर्फ पप्पू बंसल के बयान को आधार मानते हुए चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया गया है।
















