BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर दवाई खिलाकर गर्भपात कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने दुष्कर्मी तन्नू आलम को रिपोर्ट आने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा जेल…विगत डेढ़ साल से शादी का झांसा देकर युवती का किया था दुष्कर्म, युवती के गर्भवती होने पर दवाई खिलाकर करा दिया गर्भपात…युवती द्वारा शादी करने हेतु कहने पर उसके साथ मारपीट कर बेहोश कर दिया था…आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में अप.क्र. 183/2025 धारा 69, 88, 115(2) का अपराध दर्ज…महिला संबंधी अपराधों पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा रही है…

 

 

जशपुर। क्षेत्रांतर्गत एक 22 वर्ष की युवती ने दिनांक 15.07.2025 को थाना सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसका परिचय वर्ष 2023 से तन्नु आलम निवासी करबला से था, दोनों के मध्य प्रेम संबंध होने से एक-दूसरे को पसंद करते थे। दिनांक 08.03.2024 के दोपहर में तन्नू आलम ने प्रार्थिया को पास के एक ग्राम में स्थित किराये के मकान में ले गया और झांसा देते हुये शादी कर पत्नी बनाकर रखूंगा कहकर दुष्कर्म किया, उसके बाद समय-समय पर उक्त मकान में ले जाकर दुष्कर्म करने लगा।

तन्नु आलम उर्म अल्फाज के दुष्कर्म करने से प्रार्थिया मई 2024 में गर्भवती हो गई, तब तन्नू आलम ने प्रार्थिया को कहा कि हमारी स्थिति अभी ठीक नहीं है, बच्चा अभी नहीं ले सकते हैं। प्रार्थिया के गर्भ को हटाने के लिये तन्नु आलम उर्म अल्फाज मेडिकल दुकान से दवाई लाकर उसे खिला दिया, इसके कुछ दिन बाद प्रार्थिया का गर्भ समाप्त हो गया।

प्रार्थिया के परिजनों को उसके तन्नु आलम उर्म अल्फाज से प्रेम संबंध होने पर पर झगड़ा हो जाने से वह तन्नू आलम के ढूंढे हुये किराये के मकान में रहने लगी, इस दौरान उसके साथ वह कई बार दुष्कर्म किया। प्रार्थिया के मना करने पर शादी करूंगा कहकर लगातार झूठा आश्वासन देता था।

इसी बीच तन्नु आलम अन्य लड़कियों से भी बातचीत करता था, इसका विरोध करने पर वह प्रार्थिया के साथ हाथ, मुक्का से मारपीट करता था। दिनांक 14.07.2025 की रात्रि में तन्नु आलम प्रार्थिया के पास आया, प्रार्थिया द्वारा दूसरी लड़की से बातचीत करने का पुनः विरोध करने पर वह पुनः हाथ, मुक्का, डंडा इत्यादि से मारपीट किया जिससे प्रार्थिया बेहोश हो गई।

तन्नु आलम उर्म अल्फाज वहां से भाग गया। प्रार्थिया इस बात को अपनी माॅं को बताई एवं रिपोर्ट करने पर उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

महिला संबंधी गंभीर अपराध होने पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारी जशपुर निरीक्षक आशीष तिवारी को आरोपी तन्नु आलम उर्म अल्फाज को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिये, उक्त निर्देश के परिपालन में करबला रोड स्थित निवास में घेराबंदी कर आरोपी तन्नु आलम उर्म अल्फाज को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया।

पूछताछ में आरोपी ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया है। आरोपी तन्नु आलम उर्म अल्फाज उम्र 23 साल के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 16.07.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जशपुर निरीक्षक आषीष तिवारी, स.उ.नि. स्नेहलता सिंह, स.उ.नि. एस.एन.पाल एवं अन्य कर्मचारियों का योगदान रहा है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के प्रति अत्यंत संवेदनशील है, महिला संबंधी अपराध में लिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

नाम आरोपीः- तन्नु आलम उर्म अल्फाज आलम उम्र 23 साल निवासी करबला रोड जशपुरनगर।

Related Posts