BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

एएसपी ग्रामीण के नेतृत्व में दुर्ग पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, झीट अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ के मेहनत व जज्बे को किया सलाम

दुर्ग। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे जागरूकता अभियान व लाकडाउन के निर्देशों के अनुपालन में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज जिले में 26 अप्रैल तक बढ़ाए गए लाकडाउन के प्रति जागरूकता के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग ग्रामीण प्रज्ञा मेश्राम तथा एसडीओपी पाटन आकाश राव गिरेपुंजे द्वारा वाहन व पैदल मार्च कर पाटन नगर के चौक चौराहों तथा गलियों में नगरवासियों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की गई। सभी से की मास्क पहनने की अपील व लोगों को किया निशुल्क मास्क वितरण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट अस्पताल पहुंचकर वहां उपस्थित समस्त चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ का पुलिस की टीम ने ताली बजाकर अभिवादन किया तथा उनके निरंतर परिश्रम व सेवा भाव के जज्बे को सलाम किया चिकित्सक गण व स्टाफ अपने बीच पुलिस टीम को पाकर उनके उत्साहवर्धन से बेहद प्रसन्नता उत्साहित नजर आए तथा पुलिस व प्रशासन से सदैव बेहतर सहयोग मिकने की व बेहतर समन्वय होने की बात कहीं। तदुपरांत पुलिस टीम की फ्लैग मार्च पार्टी अमलेश्वर में समस्त नगर का भ्रमण करते हुए महादेव घाट नाकाबंदी पॉइंट पहुंची जहां ड्यूटी में लगे अधिकारियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा आने जाने वाले लोगों को मास्क भी वितरित किया गया। उक्त फ्लैग मार्च पार्टी में थाना प्रभारी पाटन निरीक्षक शिवानंद तिवारी, थाना प्रभारी अमलेश्वर निरीक्षक वीरेंद्र श्रीवास्तव, निरीक्षक अवध राम साहू समेत थाना पाटन एवं अमलेश्वर का स्टाफ सम्मिलित हुए।

Related Posts