रायपुर। प्रार्थी रोहा राम रजक निवासी ग्राम दौरेंगा जिला बलौदा बाजार ने थाना तिल्दा नेवरा में दिनांक 10.07.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी छोटी बहन सुरूज का विवाह एक वर्ष पूर्व ग्राम छतौद तिल्दा नेवरा रायपुर निवासी प्रदुम निर्मलकर के साथ हुई थी। विवाह के बाद वह अपने पति के साथ संयुक्त परिवार में ग्राम छतौद में रह रही थी तथा वर्तमान में करीब 07 माह की गर्भवती थी।
दिनांक 10.07.25 को प्रार्थी के बहन दामाद प्रदुम निर्मलकर ने उसे फोन कर बताया कि सुरूज की तबीयत खराब है तथा सीरियस है, जिस पर प्रार्थी अपने परिवार के लोगो के साथ ग्राम छतौद आकर देखा तो उसकी बहन सुरूज मृत अवस्था में घर के कमरा में नीचे जमीन पर लेटी थी।
पूछताछ करने पर बहन दामाद प्रदुम निर्मलकर ने बताया कि रात्रि में खाना खाने के बाद दोनों सो गये थे, सुबह सुरूज बात नहीं कर रहीं थी जिसकी जानकारी उसने अपने घर में दिया, कि थाना तिल्दा नेवरा में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
पुलिस टीम द्वारा मृतिका का पी.एम. कराया गया। पी.एम. रिपोर्ट में डॉ. द्वारा मृतिका की मृत्यु दम घुटने से होना तथा प्रकृति हत्यात्मक होना लेख किये जाने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 293/25 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध किया गया।
हत्या की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में मृतिका के परिजनों, उसके ससुराल पक्ष के लोगों सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया।
पूछताछ के दौरान प्रार्थी ने बताया कि उसके बहन दामाद प्रदुम के द्वारा उसकी बहन सुरूज को दो-तीन बार पूर्व में मारपीट करने पर सामाजिक स्तर पर समझौता कराया गया था तथा दोनों के मध्य विवाद होता था।
टीम के सदस्यों द्वारा मृतिका के पति प्रदुम निर्मलकर से गहन पूछताछ के दौरान वह बार – बार अपना बयान बदलकर पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास करता था, जिस पर टीम के सदस्यों को प्रदुम निर्मलकर पर गहरा शक हुआ तथा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर प्रदुम निर्मलकर अपने झूठ के सामने टिक न सका और अंततः अपनी पत्नि सुरूज की हत्या करना स्वीकार किया गया।
पूछताछ में आरोपी प्रदुम निर्मलकर ने बताया कि दोनों के मध्य निजी बातों को लेकर विवाद होता था, कि दिनांक घटना को किसी बात को लेकर पुनः दोनों के मध्य विवाद हुआ जिस पर वह आवेश में आकर अपनी पत्नि सुरूज की मुंह, नाक एवं गला को दबाकर उसकी हत्या कर दिया। आरोपी प्रदुम निर्मलकर को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी- प्रदुम निर्मलकर पिता श्याम लाल निर्मलकर उम्र 24 साल निवासी ग्राम छतौद थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर।
















