BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जामुल पुलिस ने गोवा राज्य निर्मित अवैध शराब का पकड़ा जखीरा, 28 पेटी गोवा शराब, टाटा सफारी, स्विफ्ट कार जप्त, दो गिरफ्तार

भिलाई। शनिवार 17 अप्रैल 2021 की सुबह जामुल पुलिस ने लॉकडाउन में अवैध रूप से गोवा राज्य निर्मित गोवा शराब का जखीरा पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
जामुल थाना प्रभारी विशाल सोन ने बताया कि शनिवार की सुबह को मुखबिर से सूचना मिली कि एसीसी चौक की ओर एवं 32 एकड़ साईं मंदिर की ओर अवैध रूप से शराब ले जाया जा रहा है कि सूचना पर एसीसी चौक के पास घेराबंदी कर टाटा सफारी क्रमांक CG 07 NA 3500 को रोककर तलाशी ली गई। आरोपी राहुल राजभर पिता रामसूरत राजभर उम्र 24 साल निवासी सिम्प्लेक्स कास्टिंग एसीसी चौक, जामुल के द्वारा टाटा सफारी में 13 पेटी 624 पौवा 112.3 बल्क लीटर कीमती 74880/- रुपए को अवैध रूप से परिवहन करते पकड़ा गया एवं 32 एकड़ साईं मंदिर के पास घेराबंदी कर स्विफ्ट कार CG 10 K 3300 को दौड़ाकर पकड़ा गया की किंतु मुख्य आरोपी विशाल त्यागी फरार हो गया एवं आरोपी गगनदीप सिंह निवासी सुंदर विहार कॉलोनी जामुल पकड़ा गया। जिसके कार स्विफ्ट में 15 पेटी गोवा 720 ओवर 129.3 बल्क लीटर कीमत 86400/- रुपए का अवैध रूप से परिवहन करते पकड़ा गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 152, 153/2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को दिनांक 17/04/21 को विधिवत गिरफ्तार किया न्यायिक रिमांड पर दुर्ग न्यायालय भेजा गया तथा प्रकरण के फरार मुख्य आरोपी को पतासाजी की जा रही है।

Related Posts