नईदिल्ली (ए)। देश में बेकाबू कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए केन्द्रीय सांस्कृति एवं पर्यटन विभाग की तरफ से उन सभी केन्द्रीय संरक्षित ऐतिहासिक धरोहरों और स्थलों को बंद करने का आदेश दिया गया है, जिनका देखरेख आर्किलॉजिटल सर्वे ऑफ इंडिया की तरफ से किया जाता है. केन्द्रीय पर्यटन एवं सांस्कृति मंत्रालय का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा जो अगले 15 मई तक जारी रहेगा। केन्द्रीय सांस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने इस बारे में गुरुवार को ट्वीट करते हुए कहा- कोरोना महामारी के वर्तमान प्रकोप को देखते हुए सांस्कृतिक मंत्रालय, भारत सरकार ने आर्कियोलॉजिक सर्वे ऑफ इंडिया के द्वारा संरक्षित सभी स्मारकों को अगले 15 मई तक बंद रखने का फैसला किया है।
कोरोना की महामारी के वर्तमान प्रकोप को देखते हुए @MinOfCultureGoI ने @ASIGoI के द्वारा संरक्षित सभी स्मारकों को आगामी 15 मई तक बंद रखने का फ़ैसला किया है @PMOIndia @tourismgoi @incredibleindia pic.twitter.com/EZX2jNQI9V
— Prahlad Singh Patel ( वृक्ष से जल, जल से जीवन) (@prahladspatel) April 15, 2021
आगरा में ताजमहल सहित सभी स्मारक बंद:- देश में कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के बीच आगरा में ताजमहल सहित अन्य स्मारकों को बंद रखने की घोषणा की गई है. पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से गुरुवार को जारी बयान के मुताबिक, ताजमहल, आगरा किला, सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी, एत्मादौला जैसे राष्ट्रीय स्मारकों को 15 अप्रैल से अग्रिम आदेश तक बंद कर दिया गया है।















