BREAKING

खास खबरफीचर्डविविध

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच आज से लॉर्ड्स में खेला जाएगा

भारत और इंग्लैंड के बीच तेंदुलकर-एंडरसन सीरीज का तीसरा टेस्ट लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाएगा। टेस्ट मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में भारत को 5 विकेट से हराया था। दूसरा टेस्ट भारत ने 336 रन से जीता था…

 

 

नईदिल्ली (ए)। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी सीरीज का तीसरा मुकाबला आज अब से कुछ ही देर बाद शुरू हो जाएगा। ये मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेल जाएगा। इससे पहले कि मुकाबला हो, आपको पता होना चाहिए कि मैच कितने बजे शुरू होगा। लंच और टी ब्रेक कब होंगे। साथ ही रात में कितने बजे तक खत्म हो जाएगा। इतना ही नहीं, हम आपको फिर से याद दिला दे रहे हैं कि मैच को आप लाइव कैसे देख सकते हैं।

लॉर्ड्स में होने वाला भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट भारतीय समय अनुसार दोपहर में साढ़े तीन बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी ठीक तीन बजे टॉस होगा। इसी दौरान दोनों कप्तान अपनी अपनी प्लेइंग इलेवन का फाइनल ऐलान करेंगे। इस मैच में टॉस भी अहम होगा, जो भी कप्तान टॉस जीतेगा, वो क्या फैसला करता है, ये देखना भी अहम होगा। अभी तक दोनों मैचों में बेन स्टोक्स ने इस मामले में बाजी मारी है और वे पहले गेंदबाजी कर रहे हैं।

साढ़े तीन बजे से पहले सेशन शुरू होगा, जो शाम को साढ़े पांच बजे तक चलेगा। इसके बाद छह बजकर दस मिनट से दूसरा सेशन स्टार्ट होगा। जो रात को आठ बजकर दस मिनट तक चलेगा। दिन का तीसरा और आखिरी सेशन साढ़े आठ बजे से शुरू होकर साढ़े 10 बजे तक चलेगा। वैसे तो दिन का खेल खत्म होने का वक्त यही है, लेकिन अंपायर अपनी जरूरतों के हिसाब से कभी कभार थोड़ा वक्त बढ़ा भी देते हैं, खास तौर पर उस वक्त जब दिन के पूरे 90 ओवर ना फेंके गए हों। ये फैसला अंपायर को ही लेना होता है।

इस बीच मैच को जहां तक लाइव देखने की बात है सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉट स्टार पर मैच को देखा जा सकता है। अगर आपके पास डीडी फ्री डिश है तो भी आप मैच को डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। वैसे इससे पहले दो मैच हो चुके हैं, इसलिए आपको पता ही होगा कि मैच को लाइव कैसे देखना है। फिर भी हमने आपको जानकारी दे दी है।

भारत और इंग्लैंड के बीच पहले खेले गए मुकाबलों में इंग्लैंड आगे है। भारत और इंग्लैंड ने अब तक 138 टेस्ट खेले हैं। इंग्लैंड ने 51 टेस्ट जीते हैं। भारत 36 मैच ही जीत सका है। 50 मैच ड्रॉ हुए। लॉर्ड्स की पिच हमेशा से ही तेज गेंदबाजों को मदद करती आई है। बल्लेबाजों के लिए यहां रन बनाना आसान नहीं होता है। सूत्रों के मुताबिक इंग्लैंड की टीम ने ऐसी पिच की मांग की थी जो उनके तेज गेंदबाजों को मदद कर सके। लॉर्ड्स की पिच पर हरी घास और नमी है। गेंद को अच्छा मूवमेंट मिल सकता है।

भारतीय टीम ने लॉर्ड्स के मैदान पर 19 टेस्ट मैच खेले हैं, ज‍िसमें से सिर्फ 3 मैच ही जीते हैं। 12 मैचों में भारत हारा है और 4 मैच ड्रॉ रहे हैं।

इंग्लैंड की प्लेइंग-11

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर और शोएब बशीर।

भारत की संभावित प्लेइंग-11

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), रिषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नितिश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, आकाशदीप और मोहम्मद सिराज।

Related Posts