भिलाई। ऑल इंडिया एससी-एसटी फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील रामटेके ने डॉ बाबा साहेब आंबेडकर की 130वी जयंती पर अंबेडकर चौक पावर हाउस, भिलाई में एवं डॉक्टर अंबेडकर भवन प्रेरणा स्थल में बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके पूजा अर्चना की। इस अवसर पर अंबेडकर भवन में क्षेत्रवासियों का वैक्सीनेशन कराया गया। इस अवसर पर श्री रामटेके ने कहा कि करोना कि इस महामारी में शासन की गाइडलाइन का पालन करें एवं क्षेत्रवासियों को शासन की गाइडलाइन का पालन करने के लिए समाज सहित सर्वहारा वर्गों को प्रेरित करें। कोरोना की महामारी में जितने लोगों को हम इसका संदेश दे सकें तभी बाबा साहेब की जयंती सार्थक होगी। उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया आज के जयंती के इस दिन पर सभी लोग घर में ही रह कर मोमबत्ती जलाकर एवं राष्ट्र निर्माण में बाबा साहेब ने जो योगदान रहा है उन किताबों का अध्ययन करें एवं उनके मार्ग पर चलकर आत्मसात करें।
श्री रामटेके ने अपने संदेश में कहा कि बाबासाहेब ने इस देश को संविधान देकर भारत की संस्कृति पर भी उनका उपकार है उन्होंने संविधान में वर्ग विशेष ही नहीं अपितु सर्वहारा वर्गों के लिए उनके हितों का ध्यान में रखकर सभी वर्गों के लिए विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान दिया। महिलाओं को विशेषकर समानता का अधिकार आज जो मिल रहा है वह बाबा साहब की ही देन है। राष्ट्र निर्माण सहित देश की आजादी के वक्त भी उनका विशेष योगदान रहा है, जिसे जानने और मानने की आवश्यकता है। इस अवसर पर आर एस चौहान, अरुण वैद्य, आनंद रामटेके, सुजाता रामटेके, अनीता मेश्राम एवं डॉक्टर अंबेडकर भवन प्रेरणा स्थल में संस्था के महासचिव कोमल प्रसाद, महाप्रबंधक प्रभाकर खोबरागड़े, कमल टंडन एवं विंदूस बालाजी उपस्थित रहे।














