नईदिल्ली (ए)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। इसके अलावा 10वीं के एग्जाम फिलहाल कैंसिल कर दिए गए हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। 12वीं की मई और जून में होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया, अब इनकी तारीख एक जून स्थिति की समीक्षा के बाद तय की जाएगी। 10वीं के स्टूडेंट्स का रिजल्ट बोर्ड द्वारा तैयार किए गए ऑब्जेएक्टिव क्राइटिया द्वारा तैयार किया जाएगा।सीबीएसई 12वीं की परीक्षाएं की आगे की तारीख स्थिति को देखते हुए तय की जाएगी। परीक्षाएं शुरू होने से पहले 15 दिन पहले बताया जाएगा। अगर कोई स्टूडेंट अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं है तो उसे एक और परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा, जिससे वह अपने मार्क्स में सुधार कर सकता है।
1. The Board Exams for Class XIIth to be held from May 4th to June, 14th, 2021 are hereby postponed. These exams will be held hereafter.
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) April 14, 2021
CBSE परीक्षाओं को लेकर पीएम मोदी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक में यह फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि कल ही दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परीक्षाओं को रद्द किए जाने की मांग की थी। अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार से परीक्षा रद्द करने की अपील करते हुए कहा कि परीक्षा केंद्र वायरस के संक्रमण को फैलने में सहायक साबित हो सकते हैं। इसी बीच पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी केंद्र को पत्र लिखकर 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित किए जाने की अपील की थी।
आपको बता दें कि कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र ने भी राज्य बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर मई के आखिर या जून में कराने का फैसला लिया है। इसके अलावा मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने कक्षा 10, 12 परीक्षाएं आगे के लिए टाल दी हैं। एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 30 अप्रैल से शुरू होनी थी। एमपी स्कूल एजुकेशन विभाग जल्द ही नई तारीखों की घोषणा करेगा।















