भिलाई 03। मंडल रेल प्रबंधक दयानंद द्वारा भिलाई 03 रेलवे परिक्षेत्र मे स्थित अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त सी.बी.टी. सेन्टर मे अतिरिक्त 65 बैठक व्यवस्था हेतु नवनिर्मित हॉल का उद्घाटन किया गया। यह सी.बी.टी. सेन्टर पूरी तरह से वातानुकूलित तथा अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है।
ज्ञात हो कि सी.बी.टी सेन्टर भिलाई मे पहले 60 परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था थी जो कि अब नए हॉल के बन जाने से 125 हो गई है। इस सी.बी.टी. सेन्टर मे रेलवे की विभागीय परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।
बिलासपुर, नागपुर के मध्य मे रायपुर मंडल के अंतर्गत सी.बी.टी सेन्टर के बन जाने से इसकी उपयोगिता बढ़ गई है, एवं विभागीय परीक्षा हेतु रेलवे की अन्य संस्थाओं पर निर्भरता समाप्त हो गई है। दयानंद ने सी.बी.टी. सेन्टर हेतु अतिरिक्त निर्माण के लिए वरि.मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल गर्ग एवं अन्य रेल अधिकारियों की सराहना भी की।
इस अवसर पर वरि.मंडल यांत्रिक इंजीयिर(समन्वय) समर कर, वरि.मंडल यांत्रिक इंजीनियर(पी.पी.यार्ड), अनमोल उके, वरि. मंडल विद्युत इंजीनियर(सा.) विवेक पटेल, वरि.मंडल विद्युत इंजीनियर (ओ.पी) अनुराग तिवारी, वरि.मंडल इंजीनियर (समन्वय) उत्कर्ष पांडेय, वरि.मंडल सुरक्षा आयुक्त रमन कुमार एवं मंडल इंजीनियर-।। शशांक शेखर एवं अन्य प्रभारी सुपरवाईजर उपस्थित थे।
















